Krushna Abhishek share an update on Govinda's Health: बॉलीवुड की जान और हम सब के हीरो नंबर वन इस समय अस्पताल में भर्ती हैं। बता दें की आज सुबह अभिनेता के साथ कुछ ऐसा हुआ जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक गोविंद के पैर में गोली लग गई है। वह अपनी अलमारी में बंदूक रख रहे थे, तभी वह बंदूक अचानक उनके हाथ से छुट कर नीचे गिर गई। दुर्भाग्यवश उस बंदूक का लॉक खुला हुआ था, जिस वजह से उनके पैर में गोली लग गई। इस हादसे के बाद अभिनेता को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इस समय इलाज चल रहा है। अब गोविंदा (Govinda) के भांजे कृष्णा अभिषेक (Krushna Abhishek) ने अपने मामा का हेल्थ अपडेट जारी किया है। आइए एक नजर रिपोर्ट पर डालते हैं।
Krushna Abhishek share an update on Govinda's Health
गोविंदा (Govinda) को अचानक गोली लगने के बाद उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया। जहां उनके करीबी उनका हालचाल लेने पहुंच रहे हैं। साथ ही परिवार के बीच चल रहे मतभेद को भुलाकर कश्मीरा भी गोविंदा से मिलने अस्पताल पहुंची। इसके अलावा अब कृष्णा अभिषेक (Krushna Abhishek) ने अपने मामा गोविंदा का हेल्थ अपडेट साझा किया है। हेल्थ अपडेट शेयर करते हुए कृष्णा ने लिखा "मामा अब अच्छा महसूस कर रहे हैं। आप सबके प्यार और दुआओं के लिए धन्यवाद।" उनके पूरे तरीके से जल्द ठीक होने की हम कामना करते हैं।
गोविंदा को गोली लगने के बाद कृष्णा अभिषेक उनसे मिलने अस्पताल नहीं पहुंचे थे। इस पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कृष्णा ने हिंदुस्तान टाइम को बताया की "वह इस समय ऑस्ट्रेलिया में हैं। वह ठीक हैं और जल्द ही अस्पताल से डिस्चार्ज भी हो जाएंगे।
