टीवी मसाला

प्रेग्नेंसी में भी सेट पर घंटों काम कर रही हैं Devoleena Bhattacharjee, कहा "मैं चाहती हूँ मेरे फैंस मुझे देखते रहें

Devoleena Bhattacharjee on her pregnancy journey: ​बिग बॉस 13 और साथ निभाना साथिया सीरियल फ़ेम देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) इस समय प्रेग्नेंसी के सुंदर सफर को तय कर रही हैं। इस बीच वह शूटिंग करते हुए अपने फैंस का भी पूरा ख्याल रख रही हैं। आइए एक नजर इस रिपोर्ट पर डालते हैं।

Image

Devoleena Bhattacharjee on her pregnancy journey

Devoleena Bhattacharjee on her pregnancy journey: टीवी की दुनिया में देवोलीना देवोलीना भट्टाचार्जी आज एक बड़ा नमा बन चुकी हैं। स्टार प्लस के शो साथ निभाना सथिया से लेकर बिग बॉस 13 तक की अपनी इस लंबी जर्नी में एक्ट्रेस ने काफी नाम कमाया है। इसके अलावा देवोलीना अपने बोल्ड और बेबाक अंदाज के लिए अक्सर सोशल मीडिया पर छाई रहती है। खैर इस समय देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) अपनी जिंदगी के सबसे खूबसूरत पलों को जी रही हैं। बता दें की एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही माँ बनने वाली हैं। हालांकि इस अच्छे और मुश्किल सफर में आराम करने की बजाय देवोलीना भट्टाचार्जी अपना घंटों समय शूटिंग पर दे रही हैं। अब इस पर एक्ट्रेस ने खुलकर बात की है। आइए एक नजर इस रिपोर्ट पर डालते हैं।

देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) को इस समय सन नियो के शो "छठी मैया की बिटिया" में देखा जा रहा यही। यह पहली बार है जब एक्ट्रेस शो में माता रानी का किरदार अदा कर रही हैं। अब इंडियन फोरम के साथ बातचीत के दौरान देवोलीना ने बताया की कैसे वह अपनी निजी जिंदगीके साथ-साथ काम को बैलेंस कर रही हैं। देवोलीना ने कहा "बेशक में प्रेग्नेंट हूँ लेकिन मैंने अपनी शूटिंग जारी रखी है क्योंकि मैं चाहती हूँ मेरे फैंस मुझे स्क्रीन पर देखें। हालांकि मुझे सेट पर अपना बहुत ध्यान देना पड़ता है।

देवोलीना भट्टाचार्जी ने यह भी बताया की "जैसे की मैं माँ छठी मैया का रोल अदा कर रही हूँ इसके लिए मुझे भारी ज्वैलरी पहननी पड़ती है। जो की कई बार मुझेर बर्डन फ़ील होती है। लेकिन यह मेरे लिए एक नया एक्सपिरियन्स है। मुझे भरोसा है की जब लोग छठी मैया को देखेंगे कभी बाद में तो मुझे जरूर याद करेंगे।

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article