टीवी मसाला

KKK 14 के विजेता करणवीर मेहरा पर फूटा Asim Riaz का गुस्सा, कहा 'मुझे बदनाम करना'...

Asim Riaz on Karan Veer Mehra Statement: खतरों के खिलाड़ी 14 (Khatron Ke Khiladi) के विनर करणवीर मेहरा ने हाल ही में असीम रियाज को लेकर मीडिया के आगे टिप्पणी दी थी। अब यह सुन असीम रियाज ने करण को जवाब देते हुए उन्हे सरेआम सोशल मीडिया पर गाली दी और छवि खराब करने का दोषी ठहराया।

Image

Asim Riaz on Karan Veer Mehra Statement

Asim Riaz on Karan Veer Mehra Statement: खतरों के खिलाड़ी 14 खत्म होने के बाद भी शो की कंट्रोवर्सी थमने का नाम नहीं ले रही है। पिछले हफ्ते ही शो का ग्रैंड फिनाले हुआ था, जिसमें गशमीर महाजन और कृष्णा श्रॉफ को हराते हुए टीवी एक्टर करणवीर मेहरा ने ट्रॉफी हासिल की। हाल ही में एक इंटरव्यू देते हुए करणवीर ने शो के एक्स कंटेस्टेंट असीम रियाज को लेकर बयान बाजी की थी। अब लगता है यह सुन असीम खुश नहीं है जिसके चलते उन्होंने टीवी एक्टर के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए गाली बोल लिखी। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में पढिए पूरी खबर।

खतरों के खिलाड़ी 14 (Khatron Ke Khiladi 14) के विनर करणवीर मेहरा (Karan Veer Mehra) ने एक मीडिया पोर्टल से बातचीत करते हुए कहा था कि असीम रियाज (Asim Riaz) अपनी ही बार्बी वर्ल्ड में जी रहे हैं और उसे रियलिटी चेक की जरूरत है। मुझे लगता है कि उसे मेडिकल हेल्प की जरूरत है। करण का यह बयान एंटेरटेन्मेंट गलियारे में आग की तरह फैल गया है। अब इस पर खुद असीम रियाज ने करणवीर मेहरा को करारा जवाब दिया है। अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर असीम ने लिखा कि 'इस कमीने को मुझे बदनाम करना था ताकि यह दिखाया जा सके कि इस हारने वाले ने 40 साल की उम्र में अपने जीवन में आखिरकार कुछ किया है।'

अब टीवी की दुनिया में दो एक्टर के बीच महाभारत शुरू हो गई है। बात दें शो के शुरुआत में असीम की पहले कंटेस्टेंट संग और बाद में रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) संग लड़ाई हुई। वीडियो में देखा गया था की असीम मेकर्स पर खूब चिल्लाते हुए नजर आते हैं और अपने फेम को लेकर शॉ ऑफ करते हैं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article