Khatron Ke Khiladi 14 से बाहर हुईं Krishna Shroff, शो से जाते-जाते कहा "मैंने सूमोना पर भरोसा किया था...."

Krishna Shroff Eliminated from Khatron Ke Khiladi 14: खतरों के खिलाड़ी शो से अब तक आसिम रियाज़ और शिल्पा शिंदे बाहर हो गए हैं और आज रात के एपिसोड में देखने को मिलेगा की स्टंट पूरा न कर पाने के कारण कृष्णा श्रॉफ भी शो से बाहर हो जाती हैं। आइए इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

Krishna Shroff Eliminated from Khatron Ke Khiladi 14: रोहित शेट्टी द्वारा होस्ट किए जा रहे खतरों के खिलाड़ी का अब टीवी पर तीसरा हफ्ता चल रहा है। बता दें कि यह शो भी दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय है। फ़ैस इस शो का भी इंतजार करते रहते हैं। हालांकि इस बार खतरों के खिलाड़ी का सीजन 14 शुरुआत से आसिम रियाज़ के कारण सुर्खियों में बना हुआ था। अब तक शो से आसिम रियाज़ और शिल्पा शिंदे बाहर हो गए हैं और आज रात के एपिसोड में देखने को मिलेगा की स्टंट पूरा न कर पाने के कारण कृष्णा श्रॉफ भी शो से बाहर हो जाती हैं। आइए इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

Krishna Shroff Eliminated from Khatron Ke Khiladi 14

खतरों के खिलाड़ी के आज के एपिसोड में, सुमोना चक्रवर्ती और कृष्णा श्रॉफ ने खतरनाक स्टंट किया। हालांकि इस स्टंट को देखने को के बाद सभी डर गए थे। होस्ट रोहित शेट्टी ने कृष्ण से पूछा भी की क्या वह परेशान हैं तो उन्होंने कहा “नाराज़ नहीं पर निश्चित रूप से बुरा लगा क्योंकि मुझे सुमोना पर पूरा भरोसा था। स्टंट से पहले हमने बात किया और सुमोना ने बोल दिया, ये उनका स्ट्रेंथ है। उनको ड्राइविंग बहुत अच्छी लगती है।”

End of Feed