टीवी मसाला

Bigg Boss 14 का हिस्सा बनने के लिए जान कुमार सानू ने लिया था काले जादू का सहारा, बकरी-मुर्गों की दी थी कुर्बानी

Jaan Kumar Sanu Reveals He Did Black Magic For Bigg Boss 14: टीवी के विवादित शो 'बिग बॉस' सीजन 14 का हिस्सा रह चुके जान कुमार सानू ने हाल ही में खुलासा किया है कि सलमान खान के शो में एंट्री लेने के लिए उन्होंने काले जादू का सहारा लिया था।

Image

जान कुमार सानू ने बिग बॉस 14 के लिए लिया था काले जादू का सहारा

Jaan Kumar Sanu Reveals He Did Black Magic For Bigg Boss 14: टीवी के विवादित शो 'बिग बॉस' सीजन 14 में कई सितारों ने हिस्सा लिया था, जिसमें रुबीना दिलैक से लेकर जैस्मिन भसीन तक का नाम शामिल है। 'बिग बॉस 14' में बॉलीवुड के चर्चित सिंगर कुमार सानू के बेटे जान कुमार सानू ने भी हिस्सा लिया था और उनकी मौजूदगी ने शो में खूब सुर्खियां भी बटोरी थीं। लेकिन हाल ही में जान कुमार सानू ने इस बात का खुलासा किया है कि सलमान खान के 'बिग बॉस 14' में एंट्री लेने के लिए उन्होंने काले जादू का सहारा लिया था। इतना ही नहीं, उन्होंने बकरी और मुर्गों की कुर्बानी तक दी थी। जान कुमार सानू (Jaan Kumar Sanu) ने ये बातें पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट शो में बताईं।

जान कुमार सानू (Jaan Kumar Sanu) ने पारस छाबड़ा (Paras Chhabra) संग पॉडकास्ट में बातचीत करते हुए कहा, "मैं बिग बॉस में जाने के लिए बेताब था। बंगाल को हमेशा काला जादू से जोड़ा जाता है। मैं सुझाव के लिए कलकत्ता गया, जहां मेरी मुलाकात एक महिला से हुई। जब मैं उनसे मिला तो उनके पास कुछ बंदर थे। लेकिन जब मैंने उनसे बात की तो मुझे पता चला कि वो बंदर नहीं बल्कि इंसान हैं। लेकिन उन्हें बंदर बनाया गया था, और वो महिला जो कहती वो बंदर भी वही करते। इसे वशीकरण कहा जाता है। जब मैंने ये देखा तो मुझे लगा कि मैं सही जगह पर आई हूं। उस महिला ने मुझसे कहा कि तुम्हें जो कुछ भी चाहिए होगा, उसके लिए तुम्हें कुछ बलिदान करना पड़ेगा।"

जान कुमार सानू (Jaan Kumar Sanu) ने इस बारे में बात करते हुए आगे कहा, "मैंने कुछ बकरियां और कुछ मुर्गों की बलि चढ़ाई।" जान कुमार सानू ने बताया कि ये मामला करीब 15 दिनों तक चला और जब मैं मुंबई आया तो चार दिन बाद मुझे बिग बॉस मेकर्स की ओर से कॉल आई। हालांकि जान कुमार सानू ने बाद में कहा कि वे मजाक कर रहे थे और उन्होंने 'बिग बॉस 14' के लिए काले जादू का इस्तेमाल नहीं किया। हालांकि जान कुमार सानू की इस बात से अंदाजा लगाना मुश्किल है कि सच में उन्होंने काले जादू का इस्तेमाल किया था या नहीं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article