टीवी मसाला

Exclusive: 'सुहागन चुड़ैल' के सेट पर ज्योति मुखर्जी संग हुआ हादसा, शूटिंग के दौरान गिरने से टूटी पैर की हड्डी

Jyoti Mukerji Falls On Suhagan Chudail Set Rushed To The Hospital: टीवी सीरियल 'सुहागन चुड़ैल' के सेट पर एक्ट्रेस ज्योति मुखर्जी के साथ हादसा हो गया। शूटिंग के दौरान ज्योति मुखर्जी गिर गईं, जिससे उनके पैर में चोट लग गई। बताया जा रहा है कि ज्योति मुखर्जी को तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

Image

ज्योति मुखर्जी के साथ 'सुहागन चुड़ैल' के सेट पर हुआ हादसा

Jyoti Mukerji Falls On Suhagan Chudail Set Rushed To The Hospital: टीवी सीरियल 'सुहागन चुड़ैल' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शो में निया शर्मा, देब चंद्रिका दास और जैन इबाद सिद्दीकी मुख्य भूमिका अदा कर रहे हैं। लेकिन चंद दिनों पहले 'सुहागन चुड़ैल' के सेट पर हादसा हो गया है। दरअसल, 'सुहागन चुड़ैल' की शूटिंग के दौरान एक्ट्रेस ज्योति मुखर्जी गिर गईं, जिससे उनके फैर की हड्डी टूट गई। इस हादसे के कारण ज्योति मुखर्जी (Jyoti Mukerji) को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि उन्हें ठीक होने में भी अभी वक्त लगेगा। हादसे को लेकर टेली टॉक/टाइम्स नाउ ने ज्योति मुखर्जी से जुड़ने की कोशिश की, जिन्होंने बताया कि ये मामला 5 अगस्त का है।

ज्योति मुखर्जी (Jyoti Mukerji) ने 'सुहागन चुड़ैल' के सेट पर हुए हादसे के बारे में बात करते हुए कहा, "मैं हॉस्पिटल में थी और मुझे सर्जरी करानी पड़ी। लेकिन अब मैं घर आ गई हूं। मैं बहुत बुरी तरह गिरी थी। मैं शूट कर रही थी और मुझे पीछे की ओर गिरना था ये सोचते हुए कि पत्थर मेरी ओर आ रहे हैं। लेकिन इस दौरान मेरा पैर लहंगे में फंस गया और बैलेंस खोने की वजह से मैं बुरी तरह गिर गई। मेरी पैर की हड्डी में भी क्रैक आ गया, जो कि मात्र प्लास्टर से ठीक नहीं हो सकता। इसकी सर्जरी करनी पड़ी और इसमें रॉड भी लगानी पड़ी।"

ज्योति मुखर्जी (Jyoti Mukerji) ने मामले के बारे में बात करते हुए आगे कहा, "मेरे साथ हादसा 5 अगस्त को हुआ था और मैं दो दिन तक अस्पताल में थी। तीन महीनों तक मेरे पैर पर प्लास्टर रहेगा और इसे ठीक होने में वक्त लगेगा।" बता दें कि 'सुहागन चुड़ैल' से पहले ज्योति मुखर्जी ने कई टीवी शो में काम किया है। इस लिस्ट में 'घराना, किट्टी पार्टी, मुल्क, संतान, आंधी और आशा की किरण शामिल हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article