Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के घर में आ रहे किली पॉल, हो रही पहली वाइल्ड कार्ड एंट्री?

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 4, 2022, 08:07 PM IST

kili paul in bigg boss 16?: ​शो के करीबी सूत्रों ने हमें बताया कि किली पॉल, जो तंजानिया से हैं और हिंदी बॉलीवुड गानों पर लिप-सिंकिंग और डांस के लिए लोकप्रिय हैं, एक खास मकसद के साथ बिग बॉस 16 के घर में प्रवेश करेंगे।

bigg boss 16: बिग बॉस 16 की हाल ही में धमाकेदार शुरुआत को चुकी है। 1 अक्टूबर को सलमान खान के शो का भव्य प्रीमियर हुआ था। पहले से ही ये शो खूब सुर्खियां बटोर रहा है। शो के मेकर्स लगातार एक के बाद एक ट्विस्ट डाल रहे हैं और नए सीजन को दिलचस्प बनाने के लिए इसमें नई चीजें जोड़ रहे हैं। अब, नई चर्चा हम सुनते हैं कि इंटरनेट सेंसेशन किली पॉल को भी कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो में प्रवेश करने के लिए चुना गया है।

Kili Paul

Kili Paul

शो के करीबी सूत्रों ने हमें बताया कि किली पॉल, जो तंजानिया से हैं और हिंदी बॉलीवुड गानों पर लिप-सिंकिंग और डांस के लिए लोकप्रिय हैं, एक खास मकसद के साथ घर में प्रवेश करेंगे। वह एक विशेष कार्य करने के लिए अंदर आएंगे। बताया जा रहा है कि किली पॉल के साथ कंटेस्टेंट अब्दु रोजिक और एमसी स्टेन टास्क करेंगे।

End of Feed