टीवी मसाला

Aishwarya Sharma की हरकतों पर फूटा 'खतरों के खिलाड़ी' की इस हसीना का गुस्सा, नील को दी सरेआम तलाक की सलाह

Khatron Ke Khiladi This Contestants Advices Neil Bhatt To Divorce Aishwarya Sharma: 'बिग बॉस 17' में कई बार ऐश्वर्या शर्मा को नील भट्ट के साथ बदतमीजी करते देखा गया है। उनके इस व्यवहार पर अब खतरों के खिलाड़ी की कंटेस्टेंट्स ने नील भट्ट को तलाक लेने की सलाह दी है।

Image

नील भट्ट को इस हसीना ने दी तलाक लेने की सलाह

Khatron Ke Khiladi This Contestants Advices Neil Bhatt To Divorce Aishwarya Sharma: 'बिग बॉस 17' की ऐश्वर्या शर्मा अपने व्यवहार के कारण लोगों के निशाने पर आ गई हैं। दर्शकों ने उन्हें घर की वैंप तक कह डाला है। इतना ही नहीं, ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma) कई बार नील भट्ट से भी बुरा बर्ताव करती दिखाई दी हैं, जो कि लोगों को जरा भी अच्छा नहीं लग रहा। ऐश्वर्या शर्मा के इस तरीके पर अब 'खतरों के खिलाड़ी 12' (Khatron Ke Khiladi) की एक हसीना ने भी नील भट्ट को उनसे तलाक लेने की सलाह दी है।

'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) में ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma) कई बार नील भट्ट से चिल्लाकर बात कर चुकी हैं। जबकि नील हर बार उनसे प्यार से बात करते ही दिखाई दिये। उनके इस बर्ताव पर लोगों ने तो धज्जियां उड़ाईं ही, वहीं अब 'खतरों के खिलाड़ी 12' की हसीना एरिका पैकर्ड ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर नील भट्ट को तलाक देने की सलाह दी। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर नील भट्ट को लेकर लिखा, "नील तलाक ले ही लो।" एरिका पैकर्ड की ये स्टोरी देखते ही देखते सोशल मीडिया पर सुर्खियों में आ गई।

aishwarya sharma (7)

aishwarya sharma (7)

ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma) को रेड फ्लैग बताते हुए एक यूजर ने लिखा, "तो बिग बॉस 17 इस बार रेड फ्लैग्स के बारे में ही है। अगर मैं कहूं कि विक्की जैन एक औरत के लिए रेड फ्लैग है तो मैं ऐश्वर्या शर्मा को भी रेड फ्लैग ही बताऊंगी। लिंग के आधार पर मेरा सही और गलत बिल्कुल नहीं बदलने वाला। मुझे अंकिता और नील के लिए बुरा लग रहा है।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "कुछ लोग ऐश्वर्या और नील को आइडल कपल कहते हैं। ऐश्वर्या तो सम्मान से अपने पति से बात भी नहीं करती। सड़कछाप भाषा बोलती है।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article