टीवी मसाला

Bigg Boss 17 Promo: अंकिता लोखंडे ने नेशनल TV पर ऐश्वर्या को कहा 'गधी', जंगली बिल्लियों की तरह हुई लड़ाई

Bigg Boss 17 Ankita Lokhande Aishwarya Sharma Cat Fight: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 17' ने टीआरपी लिस्ट में धूम मचा दी है। वहीं हाल ही में शो का प्रोमो वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों जंगली बिल्लियों की तरह लड़ती दिखाई दीं।

Image

'बिग बॉस 17' में ऐश्वर्या शर्मा और अंकिता लोखंडे के बीच हुई लड़ाई

Bigg Boss 17 Ankita Lokhande Aishwarya Sharma Cat Fight: सलमान खान का धमाकेदार शो 'बिग बॉस 17' इन दिनों काफी सुर्खियों में बना हुआ है। शो ने चौथे सप्ताह में टीआरपी लिस्ट में भी धूम मचा दी है। लेकिन 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) में जहां कुछ कंटेस्टेंट्स गेम में खूब एक्टिव नजर आ रहे हैं तो वहीं कुछ दिखाई ही नहीं दे रहे हैं। वहीं हाल ही में 'बिग बॉस 17' से जुड़ा एक प्रोमो वीडियो रिलीज हुआ है, जिसमें अंकिता लोकंडे (Ankita Lokhande) और ऐश्वर्या शर्मा जंगली बिल्लियों की तरह लड़ती दिखाई दीं।

'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) के इस प्रोमो वीडियो में नजर आया कि ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma) और अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) झगड़ा कर रहे थे। अभिषेक ने ऐश्वर्या पर आरोप लगाया था कि वह उन्हें काम करते नहीं दिखाई देतीं। इसपर ऐश्वर्या शर्मा जवाब देती हैं कि किसी की चाट नहीं रही हूं, यहां खुद के दमपर हूं। ऐश्वर्या शर्मा की ये बातें अंकिता लोखंडे को जरा भी पसंद नहीं आती हैं और वह बोल पड़ती हैं, "यहां कोई किसी की नहीं चाट रहा है।" लेकिन अंकिता का बोलना ऐश्वर्या को नहीं सुहाता और वह कहती हैं, "आप क्यों बोल रहे हो, आप से तो नहीं बोला।"

'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) के प्रोमो वीडियो में नजर आया कि झगड़ा अभिषेक और ऐश्वर्या की जगह ऐश्वर्या और अंकिता के बीच होने लगता है। अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande), ऐश्वर्या से कहती हैं, "मैं बोलूंगी, क्योंकि यहां कोई किसी की नहीं चाट रहा है। और तुम तमीज में बात करना सीखो।" ऐश्वर्या शर्मा और अंकिता लोखंडे के बीच तू-तू, मैं-मैं बढ़ जाती है। वहीं नेशनल टीवी पर अंकिता, ऐश्वर्या को ताना मारते हुए कहती हैं, "तेरी क्लास ही यही है।" इसके अलावा वह उन्हें गधी और साइको भी कहती हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article