Khatron Ke Khiladi 15 Vishal Aditya Singh Epic Reply: टीवी रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। 'खतरों के खिलाड़ी 15' में हर सप्ताह कंटेस्टेंट्स को खतरनाक स्टंट्स का सामना करना पड़ता है। लेकिन कई बार शो में कंटेस्टेंट्स को आपस में भिड़ते हुए भी देखा गया है। बीती रात ही आए 'खतरों के खिलाड़ी 15' के एपिसोड में करण वाही और विशाल आदित्य सिंह का झगड़ा हो गया। विशाल आदित्य सिंह ने वॉटर स्टंट करने से मना कर दिया और बताया कि कंधे में लगी चोट के कारण वह ऐसा कर रहे हैं। लेकिन करण वाही ने भड़कते हुए कहा कि आप सच बताओ कि आपको डर लग रहा है। चोट लगी थी तो जिम में क्यों गए थे। वहीं अब इस बवाल के बाद विशाल आदित्य सिंह ने एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने अपने कंधे में लगी चोट का सबूत दिया। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Khatron Ke Khiladi 15: स्टंट में रुहानिका धवन को नोचने लगे कुत्ते, दर्द बयां कर बोलीं- जरा भी रहम नहीं किया
विशाल आदित्य सिंह यहीं नहीं रुके। उन्होंने आगे कहा, "अगर एक कंधे से, जो टूटा हुआ है, उससे अगर वो स्टंट कोई कर लेगा तो प्राइज मनी का आधा मैं दूंगा। आइए लोखंडवाला में मिलिए, स्टंट कराते हैं। बाकी मैं क्या ही बोलूं, बाकी दुनिया को पता ही है कि मैं कैसा खिलाड़ी हूं और कैसा खेला हूं। बस मैं ये कहूंगा कि आगे बढ़ते रहें और समर्थन देते रहें, एक-दूसरे से जले नहीं, नाराज न हों। बाकी सब बढ़िया है और वाही भाई से तो बढ़िया हो ही गया है। उनसे तो ऐसा कुछ है नहीं कि झगड़ा है। ठीक है, सलाम दुआ।"
