Khatron Ke Khiladi 15: रोहित शेट्टी के सामने भिड़े विशाल आदित्य सिंह और Karan Wahi, देखते रह गए कंटेस्टेंट्स

Khatron Ke Khiladi 15: रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 15 से जुड़ा एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में करण वाही और विशाल आदित्य सिंह बुरी तरह लड़ते दिखाई दे रहे हैं।

Khatron Ke Khiladi 15: रोहित शेट्टी का रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 15 (Khatron Ke Khiladi 15) में कंटेस्टेंट्स खतरनाक स्टंट का सामना कर रहे हैं। शो के एपिसोड में दिखाया जा रहा है कि कैसे स्टंट के दौरान कंटेस्टेंट्स को चोट भी लग रही है, लेकिन इस बार खतरनाक स्टंट के साथ साथ कंटेस्टेंट्स के लड़ाई-झगड़े भी फैंस का ध्यान खींच रहे हैं। बीते दिनों गौरव खन्ना और शगुन शर्मा के बीच के विवाद ने हर किसी को हैरान कर दिया था और अब सेट से विशाल आदित्य सिंह (Vishal Aditya Singh)-करण वाही (Karan Wahi) की लड़ाई का वीडियो सामने आया है। दोनों सबके सामने लड़ते दिखाई दे रहे हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Govinda ने फैमिली के साथ नहीं मनाया Rakshabandhan!! बेटी Tina Ahuja की Pics से हुआ खुलासा

Khatron Ke Khiladi 15

Khatron Ke Khiladi 15 (photo credit- instagram)

    करण वाही-विशाल आदित्य सिंह में हुई लड़ाई

    खतरों के खिलाड़ी 15 के सेट का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। इस वीडियो में विशाल आदित्य सिंह और करण वाही किसी टास्क के बाद बुरी तरह लड़ते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में करण वाही चिल्लाकर बोलते हैं, 'आप एक काम करो आप अपना सच बाहर निकालो। अगर आपको डर लग रहा है तो साफ साफ बोलो कि डर लग रहा है।' करण की बात सुनकर विशाल भी शांत नहीं रहते और बोलते हैं, 'ये तो जग जाहिर है। आप अगर पहले आए हैं तो मैं भी आया हुआ हूं।' दोनों की बहस यहां रुकती नहीं हैं। दोनों काफी देर तक स्टंट को लेकर बहसबाजी करते हैं। इस मौके पर वहां पर सभी कंटेस्टेंट्स खड़े होते हैं और हर कोई दोनों को यूं लड़ते देख हैरान रह जाता है। हालांकि, कोई भी करण और विशाल को शांत नहीं करवाता। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: 'Lock Upp 2' के बाद 'Bigg Boss 20' में एंट्री लेंगी आकांक्षा चमोला? एक्ट्रेस ने किया बड़ा खुलासा

      शो से शगुन शर्मा हुईं बाहर

      बता दें कि इस हफ्ते खतरों के खिलाड़ी 15 से शगुन शर्मा बाहर हो गई हैं। शगुन ने शो में सबसे ज्यादा टास्क अबॉर्ट किए हैं। हालांकि, शगुन के जाने के बाद अब शो में गौरव खन्ना की वापसी हो रही हैं। खतरों के खिलाड़ी 15 का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें गौरव खन्ना शो में वापसी करते दिखाई देते हैं। इस प्रोमो में गौरव सबसे पहले रोहित शेट्टी से मिलते हैं और फिर वह अपना टास्क करते हैं। गौरव शो में कोहनी पर चोट लगने की वजह से बाहर हुए थे।

      End of Feed