This Bigg Boss Winner Could Be Part Of Khatron Ke Khiladi 15: टीवी का धमाकेदार रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' ने हर बार छोटे पर्दे पर खूब तूफान मचाया है। इस बार भी रोहित शेट्टी का शो सीजन 15 के साथ टीवी पर दस्तक देने के लिए तैयार है। 'खतरों के खिलाड़ी 15' के लिए अभी तक कई स्टार्स को अप्रोच भी किया जा चुका है, जिसमें 'बिग बॉस 18' की ईशा सिंह और चाहत पांडे से लेकर बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत तक शामिल हैं। 'खतरों के खिलाड़ी 15' (Khatron Ke Khiladi 15) को धमाकेदार बनाने के लिए मेकर्स हर तरह के पैंतरे अपना रहे हैं। हाल ही में एक और स्टार का नाम शो से जुड़ा है, जिसने "बिग बॉस' में भी जबरदस्त गेम खेलकर जीत दर्ज की थी और आज भी लोगों के दिलों पर राज कर रहा है।
यह भी पढ़ें: MTV Roadies 19th Season: रिया चक्रवर्ती की बढ़ीं मुश्किलें, गैंग लीडर्स के बीच छिड़ी कोल्ड वॉर
'खतरों के खिलाड़ी 15' (Khatron Ke Khiladi 15) के लिए जिस बिग बॉस विजेता का नाम सामने आया है, वह कोई और नहीं बल्कि एक्टर गौतम गुलाटी (Gautam Gulati) हैं। बताया जा रहा है कि उनके और मेकर्स के बीच 'खतरों के खिलाड़ी 15' के लिए बातचीत जारी है। लेकिन अभी तक गौतम गुलाटी या फिर मेकर्स की ओर से कोई भी आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है। बता दें कि गौतम गुलाटी को पहले भी 'खतरों के खिलाड़ी' के कई सीजन के लिए अप्रोच किया जा चुका है, लेकिन अपने बिजी शेड्यूल की वजह से एक्टर शो का हिस्सा नहीं बन पाए।
गौतम गुलाटी (Gautam Gulati) अगर 'खतरों के खिलाड़ी 15' (Khatron Ke Khiladi 15) का हिस्सा बनते हैं तो फैंस की खुशी सातवें आसमान पर होगी। 'बिग बॉस' के बाद ये उनका दूसरा रियलिटी शो होगा। बता दें कि एक्टर रोडीज में बतौर गैंगलीडर नजर आ चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने कई टीवी शोज और वेब शोज में भी हाथ आजमाया है।
