टीवी मसाला

हर्षद-प्रणाली की जोड़ी YRKKH को नहीं दिला पाई TRP, खुद राजन शाही बोले- उस दौरान शो नंबर 1 बना ही नहीं...

Rajan Shahi Says YRKKH Were Never No. 1 During Harshad Chopda-Pranali Rathod: टीवी के चर्चित शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में इस वक्त चौथी पीढ़ी चल रही है। शो के प्रोड्यूसर राजन शाही ने हाल ही में दिये इंटरव्यू में इसकी तीसरी पीढ़ी पर चुप्पी तोड़ी और कहा कि उस दौरान शो नंबर 1 कभी नहीं बना।

Image

हर्षद चोपड़ा को लेकर राजन शाही ने कही बड़ी बात

Rajan Shahi Says YRKKH Were Never No. 1 During Harshad Chopda-Pranali Rathod: टीवी के चर्चित शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सालों से टीवी पर राज कर रहा है। शो में इस वक्त चौथी पीढ़ी चल रही है, जिसमें रोहित पुरोहित और समृद्धि शुक्ला मुख्य भूमिका अदा कर रहे हैं। इससे पहले 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopda) और प्रणाली राठौड़ ने मुख्य भूमिका अदा की थी। उस जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था, लेकिन हाल ही में राजन शाही (Rajan Shahi) ने इंटरव्यू में कहा कि उस दौरान 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' कभी नंबर 1 बन ही नहीं पाया। राजन शाही ने सिद्धार्थ कन्नन को दिये इंटरव्यू में ये भी बताया कि हर्षद चोपड़ा हमेशा से उनके साथ काम करना चाहते थे।

राजन शाही (Rajan Shahi) ने बताया कि हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopda) "बिदाई' के वक्त से उनके साथ काम करना चाहते थे। राजन शाही ने इस सिलसिले में कहा, "हर्षद की मुझे यही लाइंस थीं जब वो मुझे मिला, 'सर मैं बिदाई से आपके पीछे पड़ा हूं और मुझे आपके साथ काम करना है। सर मेरी जिंदगी में कभी नंबर 1 शो नहीं आया। मुझे एक नंबर 1 शो में काम करना है, मैंने हिट शो दिये हैं, कल्ट शोज हैं, लेकिन नंबर 1 कोई नहीं बना।' लेकिन दुख की बात यह है कि हर्षद और प्रणाली के दौरान हम कभी नंबर 1 बने ही नहीं।"

राजन शाही (Rajan Shahi) ने हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopda) के सिलसिले में बात करते हुए आगे कहा, "डेढ़ साल बाद रोहित पुरोहित के साथ हम फिर से नंबर 1 पर आ गए। वो (हर्षद चोपड़ा) नंबर 2 या नंबर 3 पर आते बेचारे, लेकिन हां वो अच्छा इंसान है। युनिट के लिए खाना मंगवा रहा है। पेटीज मंगवा रहा है, लेकिन हां हमारे बीच कुछ मतभेद थे।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article