टीवी मसाला

Khatron Ke Khiladi 15: छोटे पर्दे पर धाकड़ वापसी के लिए तैयार है रोहित शेट्टी का शो, जानें कब होगा रिलीज

Khatron Ke Khiladi 15 Back On Track: रोहित शेट्टी का धमाकेदार शो 'खतरों के खिलाड़ी' अपने हर सीजन के साथ लोगों का खूब मनोरंजन करता है। खास बात तो यह है कि सीजन 17 भी अब छोटे पर्दे पर दस्तक देने के लिए तैयार है। शो के रिलीज से जुड़ी जानकारी हाल ही में सामने आई है।

Image

'खतरों के खिलाड़ी 15' के रिलीज से जुड़ा अपडेट (फोटो क्रेडिट - गॉसिप टीवी (X)

Khatron Ke Khiladi 15 Back On Track: रोहित शेट्टी के धमाकेदार शो 'खतरों के खिलाड़ी' ने लोगों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'खतरों के खिलाड़ी' के हर सीजन ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है। ऐसे में लोग सीजन 15 का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। खास बात तो यह है कि 'खतरों के खिलाड़ी 15' को लेकर दर्शकों का ये इंतजार अब खत्म होने वाला है। दरअसल, 'खतरों के खिलाड़ी' (Khatron Ke Khiladi) का सीजन 15 टीवी पर दस्तक देने के लिए तैयार है। पहले जहां 'खतरों के खिलाड़ी 15' की रिलीज डेट अगस्त में बताई जा रही थी तो वहीं अब मेकर्स ने इसे आगे बढ़ा दिया है। बताया जा रहा है कि शो अगले साल तक छोटे पर्दे पर वापसी करेगा।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'खतरों के खिलाड़ी 15' (Khatron Ke Khiladi 15) को जनवरी 2026 में रिलीज किया जा सकता है। हालांकि इस मामले पर अभी तक मेकर्स या चैनल की ओर से कोई भी आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है। वहीं होस्ट की बात करें तो सीजन 15 में भी रोहित शेट्टी ही बतौर होस्ट नजर आएंगे। बता दें कि चैनल और प्रोडक्शन हाउस के बीच अनबन के कारण 'खतरों के खिलाड़ी 15' के रिलीज में इतना वक्त लग रहा है। वरना शो के लिए अभी तक कई स्टार्स को अप्रोच किया जा चुका था।

'खतरों के खिलाड़ी 15' (Khatron Ke Khiladi 15) को लेकर ये भी खबर थी कि इस बार शो कलर्स पर नहीं बल्कि सोनी टीवी पर दस्तक दे सकता है। हालांकि ये देखना दिलचस्प रहेगा कि शो वाकई में किस चैनल पर रिलीज होगा। इसके लिए एल्विश यादव, अविनाश मिश्रा, अंकित गुप्ता, चुम दरांग, गौरव खन्ना और हितेश भारद्वाज जैसे कई स्टार्स को अप्रोच भी किया गया था।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article