टीवी मसाला

Khatron Ke Khiladi 15: फायर स्टंट के बीच ऋत्विक धनजानी पर टूटी मुसीबत, आग में झुलसे एक्टर

Khatron Ke Khiladi 15 Rithivik Dhanjani Suffers Burn Injury: टीवी के पॉपुलर एक्टर ऋत्विक धनजानी को लेकर बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि वह एक स्टंट के दौरान आग में झुलस गए।

Image

'खतरों के खिलाड़ी 15' में हादसे का शिकार हुए ऋत्विक धनजानी (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Khatron Ke Khiladi 15 Rithivik Dhanjani Suffers Burn Injury: टीवी के पॉपुलर एक्टर ऋत्विक धनजानी ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। ऋत्विक धनजानी लंबे वक्त से छोटे पर्दे से दूर थे। लेकिन अब 'खतरों के खिलाड़ी 15' के साथ वह टीवी की दुनिया में वापसी करने के लिए तैयार हैं। ऋत्विक धनजानी इन दिनों केपटाउन में रहते हुए 'खतरों के खिलाड़ी 15' (Khatron Ke Khiladi 15) की शूटिंग कर रहे हैं। लेकिन एक स्टंट के दौरान उनपर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा। ऋत्विक धनजानी को लेकर खबर आ रही है कि शूटिंग के दौरान वह एक स्टंट करते हुए आग में झुलस गए। उन्हें तुरंत ही मेडिकल सहायता दी गई, हालांकि इसके बाद भी ऋत्विक धनजानी अपने काम से पीछे नहीं हटे। यह भी पढ़ें: 18 साल छोटी Avika Gor संग इस एक्टर का था अफेयर, कपल ने छुपाया बच्चा? सामने आकर सालों बाद बताई सच्चाई

    मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'खतरों के खिलाड़ी 15' (Khatron Ke Khiladi 15) में एक आग से जुड़ा स्टंट हो रहा था। ऋत्विक धनजानी उस स्टंट का हिस्सा थे, जब उनके साथ हादसा हुआ। इस घटना में ऋत्विक धनजानी बुरी तरह झुलस गए, लेकिन उन्होंने अपनी दृढ़ता दिखाई और टास्क भी पूरा किया। सेट पर मौजूद सूत्रों का कहना है कि ऋत्विक धनजानी को गंभीर घाव हुए हैं, लेकिन उन्होंने इस घटना के दौरान बहादुरी दिखाई। वहीं स्टंट के तुरंत बाद ऋत्विक धनजानी को मेडिकल सहायता दी गई, साथ ही आराम करने की सलाह भी दी गई। लेकिन इसके बाद भी ऋत्विक धनजानी का पूरा ध्यान "खतरों के खिलाड़ी 15' पर ही था। यह भी पढ़ें: Khatron Ke Khiladi 15: स्टंट के बीच Rubina Dilaik की जिगरी दोस्त बनीं Farrhana Bhatt, दोनों ने सबकी हालत की खराब

    ऋत्विक धनजानी के साथ 'खतरों के खिलाड़ी 15' के सेट पर हुआ हादसा

    ऋत्विक धनजानी के साथ 'खतरों के खिलाड़ी 15' के सेट पर हुआ हादसा

    बताया जा रहा है कि 'खतरों के खिलाड़ी 15' (Khatron Ke Khiladi 15) का ये स्टंट सीजन के सबसे खतरनाक स्टंट में शामिल है। वहीं शो की शुरुआत की बात करें तो रोहित शेट्टी का "खतरों के खिलाड़ी 15' जून के आखिर में टीवी पर दस्तक दे सकता है। इसकी शूटिंग जोरों-शोरों से केपटाउन में हो रही है। इस बार नए खिलाड़ियों के साथ-साथ पुराने खिलाड़ी भी अपनी किस्मत आजमाते दिखाई देंगे।

    ashna malik
    आशना मलिकauthor

    आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

    और पढ़ें
    End of Article