Khatron Ke Khiladi 15 में दम दिखाने के लिए तैयार हैं रजत दलाल, पूरा करेंगे 'बिग बॉस 18' का अधूरा मकसद

Rajat Dalal Are In Talks For Khatron Ke Khiladi 15: टीवी का धमाकेदार शो 'खतरों के खिलाड़ी' सीजन 15 के साथ छोटे पर्दे पर तूफान मचाने के लिए तैयार है। शो के लिए हाल ही में रजत दलाल का नाम सामने आया है। बताया जा रहा है कि मेकर्स संग उनकी बातचीत चल रही है।

Rajat Dalal Are In Talks For Khatron Ke Khiladi 15: बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर रोहित शेट्टी अपने धमाकेदार रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' के नए सीजन के साथ टीवी पर दस्तक देने के लिए तैयार हैं। रोहित शेट्टी के अपकमिंग शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' की तैयारी जोरों-शोरों चल रही है। अभी तक कई सितारों को शो के लिए अप्रोच भी किया जा चुका है, जिसमें कृषाल आहूजा से लेकर ईशा सिंह तक का नाम शामिल है। वहीं हाल ही में एक और शख्स का नाम 'खतरों के खिलाड़ी 15' के लिए सामने आया है, जिसने 'बिग बॉस 18' में भी तूफान मचाकर रख दिया था। वो शख्स कोई और नहीं बल्कि 'बिग बॉस 18' के सेकंड रनरअप रह चुके रजत दलाल (Rajat Dalal) हैं।

'खतरों के खिलाड़ी 15' का हिस्सा बनेंगे रजत दलाल

End of Feed