Khatron Ke Khiladi 15 को मिला अपना पहला कन्फर्म कंटेस्टेंट, बॉलीवुड स्टार्स किड्स संग है उठना-बैठना !

Khatron Ke Khiladi 15 First Contestant: कलर्स टीवी का शो 'खतरों के खिलाड़ी' सीजन 15 से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ ही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक रोहित शेट्टी के शो को अपना पहला कन्फर्म कंटेस्टेंट मिल गया है जिसका उठना-बैठना बॉलीवुड स्टार्स से लेकर उनके बच्चों तक है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में जानिए नाम।

Khatron Ke Khiladi 15 First Contestant: टीवी दुनिया का फेमस रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' इन दिनों हर जगह चर्चा का विषय बना हुआ है। मेकर्स शो के सीज 15 के साथ छोटे परदे पर लौटने के लिए तैयार हैं। ऐसे में मेकर्स कई टीवी से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स को शो का हिस्सा बनना के लिए न्योता भेज रहे हैं। कई स्टार्स को अप्रोच करने के बाद खबर सामने आई है कि मेकर्स को अपना पहला कन्फर्म कंटेस्टेंट मिल चुका है। हिंट देते हुए बता दें ये कंटेस्टेंट बॉलीवुड सिलेब्स के बीच काफी फेमस है और पहले भी कई टीवी शोज में नजर आ चुका है।

Khatron Ke Khiladi 15 First Confirm Contestant

शो 'खतरों के खिलाड़ी' 15 (Khatron Ke Khiladi 15) के लिए अब तक अविनाश मिश्रा, कृशाल आहूजा, शगुन पांडे, गुल्की जोशी समेत कई बड़े टीवी कलाकारों को ऑफर भेजा। अब रिपोर्ट्स सामने आई है कि शो के पहले कन्फर्म कंटेस्टेंट कोई और नहीं बल्कि ऑरी हैं अका ऑरहान अवत्रामणि (Orhan Awatramani) हैं। ये वही ऑरी हैं जिनकी तस्वीरें बॉलीवुड सिलेब्स की पार्टीज में जरुर होती है। ऑरी एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर भी हैं जो इससे पहले बिग बॉस सीजन 13 और लाफ्टर शेफ जैसे शोज में नजर आ चुके हैं। फैंस ऑरी को अब खतरों का सामना करते हुए देखना चाहते हैं जिसके लिए काफी उत्सुक भी है।

End of Feed