टीवी मसाला

Anupama: रूपाली गांगुली के चलते गौरव खन्ना, सुधांशु और मदालसा ने कहा शो को अलविदा? अब राजन शाही ने बताई सच्चाई

Rajan Shahi Talks About Lead Actors Quits Anupama: स्टार प्लस का धमाकेदार शो 'अनुपमा' के प्रोड्यूसर राजन शाही ने गौरव खन्ना, सुधांशु पांडे और मदालसा शर्मा द्वारा शो छोड़ने का कारण बताया। हालांकि इस दौरान उनसे यह भी सवाल किया गया क्या कलाकारों ने शो रूपाली गांगुली के चलते छोड़ा था?

Image

Anupama (7)

Rajan Shahi Talks About Lead Actors Quits Anupama: रूपाली गांगुली और शिवम खजुरिया स्टारर सीरियल 'अनुपमा' इन दिनों सुर्खियों में चल रहा है। कहानी में जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न्स लाकर मेकर्स दर्शकों के दिलों दिमाग पर राज कर रहे हैं। इस बीच राजन शाही ने एक मीडिया पोर्टल से एक्सक्लूसिव बातचीत के दौरान गौरव खन्ना, सुधांशु पांडे और मदालसा शर्मा द्वारा शो छोड़ने की वजह बताई। जब उनसे ये पूछा गया कि सीरियल 'अनुपमा' के लीड कलाकारों ने रूपाली गांगुली संग लड़ाई के चलते शो छोड़ा था तो जानिए इस पर राजन शाही का क्या कहना था।

सीरियल 'अनुपमा' (Anupama) के प्रोड्यूसर राजन शाही (Rajan Shahi) ने सवाल का जवाब देते हुए कहा कि 'सुधांशु पांडे, मदालसा शर्मा और गौरव खन्ना जैसे कलाकारों को इसलिए जाने दिया गया क्योंकि उनके किरदारों का दौर खत्म हो चुका था और कोई नई कहानी नहीं थी।' राजन ने इन तीनों कलाकारों की मेहनत और एक्टिंग की खूब तारीफ भी की। इसी इंटरव्यू के दौरान राजन शाही ने ये बात कबूली कि रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) उनसे सेट पर लड़ती थी क्यूंकी उन्हे कलाकारों के एग्जिट की कोई खबर पहले क्यूँ नहीं दी जाती। इस बयान से साफ हो गया है कि रूपाली के चलते इन तीनों कलाकारों ने शो नहीं छोड़ा था।

हालांकि सेट से खबरें सामने आती थी कि रूपाली गांगुली की सुधांशु, मदालसा और गौरव खन्ना संग कोल्ड वॉर चल रही थी। एक इंटरव्यू के दौरान मदालसा ने रूपाली को 'दोगला' तक बोला था। बता दें फैंस का मानना है कि अनुपमा की टीआरपी में गिरावट इन कलाकारों के जाने से हुई है। सोशल मीडिया पर फैंस ने गुहार लगाई कि गौरव खन्ना को शो में वापिस लाना चाहिए।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article