This Contestant Evicted From Celebrity Masterchef: टीवी के चर्चित रियलिटी शो 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' में आए दिन कंटेस्टेंट्स को जजेस के दिये कुकिंग टास्क पूरे करने होते हैं और उन्हें इंप्रेस करना होता है। लेकिन जो अपनी बनाई डिश से जजेस को खुश नहीं कर पाता, उन्हें डेंजर जोन में जाना पड़ता है। अभी तक 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' (Celebrity Masterchef) से कई सितारों का पत्ता कट चुका है, जिसमें चंदन प्रभाकर और अभिजीत सावंत शामिल हैं। वहीं दूसरी ओर दीपिका कक्कड़ को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के कारण शो छोड़ना पड़ा। लेकिन इन सबके बीच एक और नाम सामने आया है, जिन्हें कुकिंग चैलेंज में फेल होने की वजह से 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' से हाथ धोना पड़ा।
'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' (Celebrity Masterchef) में मिस्टर फैजू, दीपिका कक्कड़ और आयशा झुलका को ब्लैक एप्रेन चैलेंज का सामना करना पड़ा। इस चैलेंज में दीपिका कक्कड़ को मछली बनानी पड़ी तो वहीं आयशा झुलका को चिकन और मिस्टर फैजू को मटन बनाना पड़ा। एक इंग्रीडिएंट शामिल करके शेफ विकास खन्ना और शेफ रणवीर ब्रार ने इस चैलेंज को और मुश्किल बना दिया। लेकिन जहां दीपिका कक्कड़ और मिस्टर फैजू ने कुकिंग चैलेंज पास कर लिया तो वहीं आयशा झुलका का बनाया हुआ चिकन कच्चा रह गया, जिससे उन्हें शो से बाहर होना पड़ा।
दीपिका कक्कड़ ने कब छोड़ा 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ'
बता दें कि 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' (Celebrity Masterchef) के होली स्पेशल एपिसोड के वक्त ही दीपिका कक्कड़ ने शो से किनारा कर लिया था। उनकी बाजुओं में तकलीफ थी, जिसकी वजह से एक्ट्रेस ने शो से ब्रेक लेने का फैसला किया। वहीं उनकी जगह 'बिग बॉस 16' फेम शिव ठाकरे 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' का हिस्सा बन सकते हैं। हालांकि उनकी ओर से मामले पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है।
