Khatron Ke Khiladi 15 में नजर आ सकती हैं ये बिग बॉस कंटेस्टेंट, करण वीर मेहरा संग है गहरा रिश्ता

Bigg Boss Diva in KKK 15: कलर्स टीवी का रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' (Khatron Ke Khiladi 15) से जुड़ी अपडेट्स सामने आती रहती हैं। इस बीच खबर आई है की मेकर्स ने 'बिग बॉस 18' की एक कंटेस्टेंट को शो का ऑफर भेजा है और वो जल्द ही इसका हिस्सा भी बन सकती हैं।

Bigg Boss Diva in KKK 15: रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' में कई टीवी सेलेब्स स्टंट कर अपने खतरे से सामना करते हैं। शो 14 सीजन बीत चुके हैं सभी टीवी की दुनिया में हिट साबित हुए। पब्लिक डिमांड पर एक बार फिर मेकर्स 'खतरों के खिलाड़ी 15' के साथ छोटे परदे पर वापिस लौट रहे हैं। इस सीजन खतरे का मीटर सिर्फ बढ़ेगा नहीं बल्कि कंटेस्टेंट के भी होश उड़ा देगा। अब कुछ देर पहले खबर सामने आई है कि मेकर्स ने 'बिग बॉस 18' की एक कंटेस्टेंट को शो का ऑफर भेजा और वो जल्द ही इसका हिस्सा भी बन सकती हैं।

Bigg Boss Diva in KKK 15

रुमर्स उड़ रहे हैं कि शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' (Khatron Ke Khiladi 15) के मेकर्स ने चुम दरांग (Chum Darang) को ऑफर भेजा है। कहा जा रहा है कि चुम शो में हिस्सा लेने के लिए रुचि दिखा रही हैं। अगर सबकुछ ठीक रहा तो चुम को बिग बॉस 18 के बाद स्टंट करते हुए देखा जा सकता है। चुम का नाम करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) संग जोड़ा जाता है क्यूंकी दोनों के बीच घर में नजदीकियाँ बढ़ गई थीं। बिग बॉस 18 के साथ-साथ करण वीर मेहरा ने 'खतरों के खिलाड़ी 14' की ट्रॉफी अपने नाम की थी।

End of Feed