This Anupamaa Fame Approached For Khatron Ke Khiladi 15: मशहूर बॉलीवुड प्रोड्यूसर रोहित शेट्टी जल्द ही अपने धमाकेदार शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' के साथ टीवी पर दस्तक देने के लिए तैयार हैं। रोहित शेट्टी के 'खतरों के खिलाड़ी 15' के लिए अभी तक कई सितारों को अप्रोच किया जा चुका है, जिसमें चुम दरांग से लेकर 'गुम है किसी के प्यार में' फेम हितेश भारद्वाज तक का नाम शामिल है। कुछ वक्त पहले टीवी की नागिन सुरभि ज्योति का नाम भी 'खतरों के खिलाड़ी 15' (Khatron Ke Khiladi 15) के लिए सामने आया था। वहीं अब शो से एक और टीवी एक्टर का नाम जुड़ा है, जो छोटे पर्दे पर कई धमाकेदार सीरियल्स में अहम भूमिका अदा कर चुका है।
'खतरों के खिलाड़ी 15' (Khatron Ke Khiladi 15) को हिट बनाने के लिए मेकर्स एक से एक टीवी स्टार्स को अप्रोच कर रहे हैं। चाहे वो 'बिग बॉस 18' फेम अविनाश मिश्रा हों या फिर एरिका फर्नांडिस। अब मेकर्स ने 'अनुपमा' और 'कुंडली भाग्य' से सबका दिल जीतने वाले पारस कलनावत को 'खतरों के खिलाड़ी 15' के लिए अप्रोच किया है। बताया जा रहा है कि मेकर्स और एक्टर के बीच शो को लेकर बातचीत जारी है। हालांकि अभी तक न तो पारस कलनावत और न ही 'खतरों के खिलाड़ी 15' के मेकर्स ने मामले पर चुप्पी तोड़ी है।
अगर पारस कलनावत 'खतरों के खिलाड़ी 15' (Khatron Ke Khiladi 15) का हिस्सा बनते हैं तो ये उनका दूसरा रियलिटी शो होगा। क्योंकि इससे पहले उन्होंने 'झलक दिखला जा 10' में भी अपनी किस्मत आजमाई थी। पारस कलनावत को पर्दे पर वापसी करता देखने के लिए फैंस की एक्साइटमेंट भी अलग स्तर पर है। बता दें कि पारस कलनावत को आखिरी बार 'कुंडली भाग्य' में देखा गया था, जो कि बीते साल बंद हो गया।
