टीवी मसाला

'बिग बॉस 18' के बाद अब Khatron Ke Khiladi 15 में गर्दा उड़ाएंगी चाहत पांडे! न्योता लेकर खुद पहुंचे मेकर्स

Chahat Pandey Approached For Khatron Ke Khiladi 15: कलर्स टीवी के धमाकेदार शो 'खतरों के खिलाड़ी' ने दर्शकों के दिलों पर कब्जा किया हुआ है। शो के नए सीजन की तैयारी जोरों-शोरों पर चल रही है। वहीं ये भी खबर आ रही है कि रजत दलाल के बाद मेकर्स ने चाहत पांडे को अप्रोच किया है।

Image

'खतरों के खिलाड़ी 15' में होगी चाहत पांडे की एंट्री!

Chahat Pandey Approached For Khatron Ke Khiladi 15: मशहूर फिल्ममेकर रोहित शेट्टी अपने धमाकेदार शो 'खतरों के खिलाड़ी' के नए सीजन के साथ तूफान मचाने के लिए तैयार हैं। 'खतरों के खिलाड़ी 15' (Khatron Ke Khiladi 15) के लिए अभी तक कई सितारों के नाम सामने आ चुके हैं, जिसमें कृषाल आहूजा से लेकर शगुन पांडे और भाविका शर्मा तक शामिल हैं। यहां तक कि 'बिग बॉस 18' के भी कई कंटेस्टेंट्स को अप्रोच किया जा चुका है, जिसमें ईशा सिंह से लेकर रजत दलाल तक शामिल हैं। खास बात तो यह है कि अब इस लिस्ट में एक और हसीना का नाम जुड़ चुका है। उस हसीना ने 'बिग बॉस 18' में भी गर्दा काटने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी और अकेले के दम पर अपनी राह तय की थी।

'खतरों के खिलाड़ी 15' (Khatron Ke Khiladi 15) के लिए अप्रोच हुई वो हसीना कोई और नहीं बल्कि 'बिग बॉस 18' की पांडे जी यानी चाहत पांडे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो चाहत पांडे को 'खतरों के खिलाड़ी 15' के लिए अप्रोच किया गया है। बताया जा रहा है कि चाहत पांडे और 'खतरों के खिलाड़ी 15' के मेकर्स के बीच अभी बातचीत जारी है। हालांकि न तो मेकर्स और न ही खुद एक्ट्रेस ने मामले पर कोई आधिकारिक टिप्पणी की है। बता दें कि खुद चाहत पांडे ने बताया था कि उन्हें कीड़े-मकौड़ों और रेंगने वाले जानवरों से डर लगता है। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि चाहत पांडे 'खतरों के खिलाड़ी 15' का हिस्सा बनेंगी या नहीं।

'खतरों के खिलाड़ी 15' के लिए इन सितारों के नाम भी आए सामने

बता दें कि रोहित शेट्टी के 'खतरों के खिलाड़ी 15' (Khatron Ke Khiladi 15) के लिए अभी तक कई सितारों के नाम सामने आ चुके हैं, जिसमें भाविका शर्मा, दिग्विजय राठी, एल्विश यादव, सिद्धार्थ निगम, अविनाश मिश्रा, ईशा सिंह और रजत दलाल जैसे सितारे शामिल हैं। यहां तक कि इंटरनेट सेंसेशन ऑरी का नाम भी शो के लिए सामने आया था।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article