टीवी मसाला

Khatron Ke Khiladi 15: एल्विश यादव के ठुकराते ही Abhishek Malhan के पास पहुंचे मेकर्स, फैन फॉलोइंग से बटोरेंगे TRP

Khatron Ke Khiladi 15 Abhishek Malhan Approached To Be Part Of Rohit Shetty Show: टीवी के धमाकेदार शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' के लिए मेकर्स जोरों-शोरों पर तैयारियां कर रहे हैं। हाल ही में शो के लिए अभिषेक मल्हान का नाम सामने आया है, जिसे लेकर कहा जा रहा है कि वह शो का हिस्सा बन सकते हैं।

Image

'खतरों के खिलाड़ी 15' में होगी अभिषेक मल्हान की एंट्री!

Khatron Ke Khiladi 15 Abhishek Malhan Approached To Be Part Of Rohit Shetty Show: मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर रोहित शेट्टी ने अपने धमाकेदार शो 'खतरों के खिलाड़ी' से हमेशा ही टीवी पर तूफान मचाया है। रोहित शेट्टी 'खतरों के खिलाड़ी' के नए सीजन के साथ टीवी पर दस्तक देने के लिए तैयार हैं। अभी तक शो के लिए कई सितारों के नाम भी सामने आ चुके हैं, जिन्हें मेकर्स 'खतरों के खिलाड़ी 15' के लिए अप्रोच कर चुके हैं। वहीं अब एक और नाम 'खतरों के खिलाड़ी 15' (Khatron Ke Khiladi 15) से जुड़ रहा है, जिसे सुनते ही फैंस की खुशी सातवें आसमान पर पहुंच जाएगी। वो स्टार कोई और नहीं बल्कि 'बिग बॉस ओटीटी 2' फेम अभिषेक मल्हान हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अभिषेक मल्हान को 'खतरों के खिलाड़ी 15' (Khatron Ke Khiladi 15) लिए मेकर्स ने अप्रोच किया है। शो के लिए मेकर्स संग अभिषेक मल्हान की बातचीत जारी है। लेकिन अभी तक दोनों की तरफ से कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है। बता दें कि अभिषेक मल्हान को 'खतरों के खिलाड़ी 14' के लिए भी अप्रोच किया गया था। लेकिन अपने बिजी शेड्यूल के कारण अभिषेक मल्हान 'खतरों के खिलाड़ी 14' में कदम नहीं रख पाए। अभिषेक मल्हान के अलावा 'बिग बॉस ओटीटी 2' फेम मनीषा रानी को भी 'खतरों के खिलाड़ी 15' के लिए अप्रोच किया गया है।

'बिग बॉस 18' के ये सितारे भी बन सकते हैं 'खतरों के खिलाड़ी 15' का हिस्सा

बता दें कि इस बार 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) के एक या दो नहीं बल्कि कई कंटेस्टेंट्स को 'खतरों के खिलाड़ी 15' (Khatron Ke Khiladi 15) ऑफर हुआ है। इस लिस्ट में ईशा सिंह, अविनाश मिश्रा, चुम दरांग, चाहत पांडे और रजत दलाल जैसे सितारे शामिल हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article