टीवी मसाला

Khatron Ke Khiladi 15 में होगी 'हरियाणा की शकीरा' की एंट्री, डांस छोड़ अब डर का करेंगी सामना!

Khatron Ke Khiladi 15 Update: रोहित शेट्टी का शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' को लेकर अपडेट सामने आते ही रहते हैं। इस बीच बड़ी खबर सामने आई है कि मेकर्स ने हरियाणा की शकीरा कही जाने वाली डांसर को शो ऑफर किया है। इस खबर में कितनी सच्चाई है जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

Image

khatron ke khiladi 15

Khatron Ke Khiladi 15 Update: कलर्स टीवी का रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' सीजन 15 इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। शो इस साल दर्शकों के लिए टेलिकास्ट किया जाएगा। ऐसे में शो के मेकर्स कंटेस्टेंट की खोज में जुट गए हैं। अब तक कई टीवी से लेकर बॉलीवुड स्टार्स के पास रोहित शेट्टी के शो का ऑफर भेजा गया। इस बीच शो से जुड़ी एक बड़ी अपडेट सामने आई है जिसमें मेकर्स ने मशहूर डांसर को 'खतरों के खिलाड़ी 15' का हिस्सा बनने के लिए ऑफर भेजा है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में पढ़िए पूरी खबर।

रिपोर्ट्स के मुताबिक 'खतरों के खिलाड़ी 15' (Khatron Ke Khiladi 15) का ऑफर गोरी नागोरी (Gori Nagori) को भेजा गया है। गोरी हरियाणा के साथ-साथ राजस्थान की भी मशहूर डांसर है। आए दिन गोरी के लटकों-झटकों ने सोशल मीडिया पर धूम मचाई होती है। सिर्फ यही नहीं गोरी के डांस ने लोगों को अपना इतना दीवाना बना लिया है कि उन्हे अब इंडिया की शकीरा बुलाया जाता है। गोरी की पॉपुलैरिटी देशभर में है तभी इंस्टाग्राम पर डांसर के कुल 1.2 मिलियन फालॉर्स हैं। हालांकि अभी तक मेकर्स और एक्ट्रेस की तरफ से इन खबरों पर कोई औपचारिक बयान सामने नहीं आया है।

गोरी नागोरी सलमान खान के विवादित शो 'बिग बॉस 16' में नजर आ चुकीं है। इस सीजन के विनर एमसी स्टेन थे लेकिन सुर्खियां तो गोरी ने बटोरी थी। बता दें अभी तक 'खतरों के खिलाड़ी' सीजन 15 के लिए कृशाल आहूजा, अविनाश मिश्रा, गुल्की जोशी, भाविका शर्मा, ईशा सिंह जैसे कई स्टार्स को शो ऑफर किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक शो की शूटिंग मई में शुरू होगी और टेलिकास्ट जून में किया जाएगा।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article