टीवी मसाला

Khatron Ke Khiladi 14: शिल्पा शिंदे के बाद इस हसीना का कटा पत्ता, ढेर हुआ खतरों से खेलने का सपना

This Contestant Of Khatron Ke Khiladi 14 Evicted After Shilpa Shinde: टीवी के चर्चित शो 'खतरों के खिलाड़ी 14' की शूटिंग रोमानिया में जोरों-शोरों से चल रही है। बीते कुछ वक्त पहले खबर आई थी कि शो से शिल्पा शिंदे का पत्ता कट गया है। वहीं अब एक और कंटेस्टेंट को रोहित शेट्टी का शो छोड़कर जाना पड़ा।

Image

'खतरों के खिलाड़ी 14' से बाहर हुई एक और हसीना

This Contestant Of Khatron Ke Khiladi 14 Evicted After Shilpa Shinde: बॉलीवुड के मशहूर प्रोड्यूसर रोहित शेट्टी अपने धमाकेदार शो 'खतरों के खिलाड़ी' के सीजन 14 के साथ टीवी पर दस्तक देने के लिए तैयार हैं। शो की शूटिंग रोमानिया में जोरों-शोरों से चल रही है, जिसमें सभी कंटेस्टेंट कड़ी मेहनत कर एक-दूजे से आगे निकलने की कोशिश में हैं। बीते सप्ताह 'खतरों के खिलाड़ी 14' (Khatron Ke Khiladi 14) को लेकर खबर आई थी कि शिल्पा शिंदे बाहर होने वाली पहली कंटेस्टेंट बनी हैं। लेकिन दुख की बात तो यह है कि उनके बाद एक और कंटेस्टेंट को रोहित शेट्टी का शो छोड़कर जाना पड़ा।

यूट्यूब चैनल सनी वरुण टॉक्स के मुताबिक, 'खतरों के खिलाड़ी 14' (Khatron Ke Khiladi 14) से एक और हसीना का पत्ता कटा है, जो कि कोई और नहीं बल्कि 'ये जादू है जिन का' एक्ट्रेस अदिति शर्मा (Aditi Sharma) हैं। बताया जा रहा है कि अदिति शर्मा, गश्मीर महाजनी, करणवीर और अभिषेक कुमार को एक स्टंट परफॉर्म करना था। जो इसमें फेल होता, उसे शो से बाहर जाना पड़ता। ऐसे में अदिति शर्मा का सफर यहीं खत्म हो गया और वह 'खतरों के खिलाड़ी 14' से बाहर होने वाली दूसरी कंटेस्टेंट बनीं। बताया जा रहा है कि 'खतरों के खिलाड़ी 14' का जो स्टंट अदिति शर्मा, गश्मीर महाजनी, अभिषेक कुमार और करणवीर मेहरा ने किया था, वो अंडरवॉटर स्टंट था।

'खतरों के खिलाड़ी 14' से बाहर होकर लौटे हैं आसिम रियाज

बता दें कि शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) और अदिति शर्मा (Aditi Sharma) से पहले 'खतरों के खिलाड़ी 14' (Khatron Ke Khiladi 14) से आसिम रियाज का भी पत्ता कटा था। उन्हें रोहित शेट्टी संग बहस करने के लिए बाहर निकाल दिया गया था। हालांकि उन्होंने अपनी गलती मानी, जिसके बाद मेकर्स उन्हें वापिस ले आए।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article