Khatron Ke Khiladi 14 में हुई इन दो हसीनाओं की वाइल्ड कार्ड एंट्री, चेहरे देख कंटेस्टेंट के उड़े होश

Khatron Ke Khiladi 14 Wildcard Entry: रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 14 इन दिनों काफी ज्यादा सुर्खियों में बना हुआ है। हाल ही में शो में देखा गया की गेम में मेकर्स ने दो एक्स कंटेस्टेंट की वाइल्ड कार्ड एंट्री कराई है। जानिए उन दी हसीनाओं के नाम टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

Khatron Ke Khiladi 14 Wildcard Entry: कलर्स टीवी के रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी इन दिनों अपने गेम के चलते सुर्खियों में बना हुआ है। इस बार सितारों के लिए एक लेवल उपर खतरनाक टास्क कराए जा रहे हैं। फिनाले के रेस के लिए सभी स्टार्स एक दूजे को टक्कर का मुकाबला दे रहे हैं जो देखने मेंन काफी मजेदार है। इसी के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर शो से जुड़ा एक और नया प्रोमो शेयर किया जिसमें दो वाइल्डकार्ड एंट्री हुई है और यह दोनों हसीनाएं हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में जानिए उन दो वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के नाम।

Khatron Ke Khiladi 14 Wildcard Entry

रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 14 (Khatron Ke Khiladi 14) का एक नया प्रोमो सामने आया है जिसमें दो नए वाइल्डकार्ड एंट्री हुई है और वह भी दो हसीनाओं की। प्रोमो में देखा गया की शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) और कृष्ण श्रॉफ (Krishna Shroff) वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बन अंडर वाटर टास्क करते हुए नजर आईं। सिर्फ यही दोनों ही कंटेस्टेंट टास्क को बड़े ही जज्बे और निडर होकर करती हुई नजर आई जिसे देख हर कोई ताली बजाने से नहीं हटा। खुद शो के होस्ट रोहित शेट्टी भी तारीफ करने से पीछे नहीं हटे और कहते हुए नजर आए की शिल्पा-कृष्ण का कमबैक हुआ है।

End of Feed