टीवी मसाला

Priyanka Chahar Choudhary बर्थडे पर Ankit Gupta संग हुईं रोमांस में चूर, फोटोज देख लोगों ने उतारी नजर

Priyanka Chahar Choudhary Birthday Post: टीवी एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधर ने कल आधी रात दोस्तों के साथ अपना 28वन जन्मदिन मनाया है। ऐसे में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपने जन्मदिन जश्न की तस्वीरें शेयर की जिसमें वह बॉयफ्रेंड की बाहों में रोमांटिक होती हुईं नजर आईं।

Image

Priyanka Chahar Choudhary Birthday Post

Priyanka Chahar Choudhary Birthday Post: टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी अक्सर अपनी पर्सनल के साथ-साथ प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा का विषय बनी रहती है। एक्ट्रेस बिग बॉस के बाद टीवी का वो चमकता सितारा बन गई है जिसे आज किसी की पहचान की जरूरत नहीं। आज 13 अगस्त को एक्ट्रेस अपना 28वां जन्मदिन मना रही हैं। ऐसे में कल एक्ट्रेस ने अपने दोस्तों संग जन्मदिन मनाया जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है। टाइम्स नाउ नवभारत की सई रिपोर्ट में देखिए प्रियंका चाहर चौधरी की जन्मदिन वाली तस्वीरें जिसमें वह बॉयफ्रेंड संग रोमांटिक हुई।

टीवी एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) आज अपना 28वां जन्मदिन मना रही है लेकिन इस दिन का जश्न उन्होंने पिछली रास्त दोस्तों संग मनाया। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक्ट्रेस ने तस्वीर शेयर की जिसमें अंकित गुप्ता की बाहों में खोई नजर आई साथ ही इस खास मौके पर केक भी काटा। एक्ट्रेस ने तस्वीरों को कैप्शन देते हुए लिखा कि जन्मदिन की शुभकामनाएँ! शुभकामनाओं और प्यार के लिए मेरे सभी बेहतरीन प्रशंसकों, परिवार और दोस्तों का शुक्रिया। आप सभी जानते हैं कि जन्मदिन को कैसे यादगार बनाया जाता है! मैं आप सभी से प्यार करती हूँ।

तस्वीरों में प्रियंका काफी कमाल लग रही हैं अपनी ऑफ शोल्डर सैटिन ड्रेस जो पिंक कलर की है। इसी के साथ आज फैंस सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। बात दें हाल ही में एक्ट्रेस बॉलीवुड एक्टर तुषार कपूर संग दस जून की रात में नजर आईं थी जो ओटीटी पर कुछ कमाल नहीं कर सकी।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article