टीवी मसाला

Khatron Ke Khiladi 14: पहले हफ्ते में ही शिल्पा शिंदे को लगा तगड़ा झटका, मेकर्स ने दिखाया बाहर का रास्ता!

Shilpa Shinde Allegedly Eliminated From Khatron Ke Khiladi 14: बॉलीवुड के मशहूर प्रोड्यूसर रोहित शेट्टी का शो 'खतरों के खिलाड़ी' सीजन 14 के साथ शुरू होने जा रहा है। लेकिन हाल ही में इससे जुड़ी चौंकाने वाली खबर सामने आई है कि एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे शो से बाहर हो चुकी हैं।

Image

'खतरों के खिलाड़ी 14' से कटा इस हसीना का पत्ता

Shilpa Shinde Allegedly Eliminated From Khatron Ke Khiladi 14: टीवी का चर्चित शो 'खतरों के खिलाड़ी' हर बार अपने नए सीजन के साथ टीवी पर खूब धूम मचाता है। इस साल भी सीजन 14 के लिए जोरों-शोरों से तैयारी चल रही है। कंटेस्टेंट्स रोमानिया में 'खतरों के खिलाड़ी 14' (Khatron Ke Khiladi 14) की शूटिंग कर रहे हैं। जहां कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि आसिम रियाज को शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है तो वहीं बीते दिन सुनने को मिला कि वह माफी मांगकर वापिस शो में आ चुके हैं। लेकिन अब 'खतरों के खिलाड़ी 14' से एक और कंटेस्टेंट का पत्ता साफ होने की खबर सामने आई है।

बताया जा रहा है कि ये 'खतरों के खिलाड़ी 14' (Khatron Ke Khiladi 14) से बाहर होने वाली पहली कंटेस्टेंट बनी हैं। वो कंटेस्टेंट कोई और नहीं एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) हैं। हालांकि उनके शो से बाहर होने का कारण अभी तक सामने नहीं आया है। वह स्टंट न कर पाने के कारण 'खतरों के खिलाड़ी 14' से बाहर हुई हैं या किसी विवाद के कारण, ये बात साफ होनी अभी बाकी है। साथ ही टाइम्स नाउ नवभारत इस खबर की पुष्टि भी नहीं करता है। बता दें कि शिल्पा शिंदे ने बहुत ही जोश के साथ 'खतरों के खिलाड़ी 14' में कदम रखा था।

आसिम रियाज का सहारा बनी थीं शिल्पा शिंदे

'खतरों के खिलाड़ी 14' (Khatron Ke Khiladi 14) में आसिम रियाज, अभिषेक कुमार और शालीन भनोट के बीच हुए झगड़े में भी शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) ने आसिम का साथ दिया था। एक्ट्रेस का कहना था कि शालीन भनोट और अभिषेक कुमार, आसिम को उकसाने की कोशिश कर रहे हैं। बता दें कि एक्ट्रेस 'बिग बॉस 11' की विजेता रह चुकी हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article