Asim Riaz Returns To Khatron Ke Khiladi 14 Apologies To Rohit Shetty: बॉलीवुड के मशहूर प्रोड्यूसर रोहित शेट्टी अपने धाकड़ शो 'खतरों के खिलाड़ी 14' के नए सीजन के साथ टीवी पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। रोहित शेट्टी के शो 'खतरों के खिलाड़ी 14' (Khatron Ke Khiladi 14) की शूटिंग रोमानिया में शुरू हो चुकी है और अभी तक शो में काफी बवाल भी मच चुका है। दरअसल, कुछ दिनों पहले आसिम रियाज को अभिषेक कुमार और शालीन भनोट संग झगड़ा करने व रोहित शेट्टी संग बहस करने के लिए शो से निकाल दिया गया था। हालांकि टाइम्स नाउ की एक्सक्लुसिव रिपोर्ट के मुताबिक, आसिम रियाज 'खतरों के खिलाड़ी 14' में वापसी कर चुके हैं।
बताया जा रहा है कि आसिम रियाज ने 'खतरों के खिलाड़ी 14' (Khatron Ke Khiladi 14) के होस्ट रोहित शेट्टी से माफी मांगी थी। उनसे जुड़े सूत्रों का कहना है कि आसिम रियाज को अपनी गलती का एहसास हुआ और उन्हें इस बात पर भी पछतावा हुआ कि वह रोहित शेट्टी, शालीन भनोट और अभिषेक कुमार से झगड़ा कर बैठे थे। ऐसे में आसिम रियाज ने रोहित शेट्टी के सामने अपनी गलती मानी। 'खतरों के खिलाड़ी 14' के सूत्रों की मानें तो रोहित शेट्टी ने भी आसिम रियाज की माफी को कबूल किया और शो में उनकी वापसी के लिए रास्ता बनाया।
बता दें कि 'खतरों के खिलाड़ी 14' (Khatron Ke Khiladi 14) के कंटेस्टेंट्स के साथ आसिम रियाज की तस्वीरें भी सामने आई थीं, जिससे फैंस को लगने लगा था कि वह शो में वापसी कर सकते हैं। इसके साथ ही वह रोमानिया में भी मौजूद थे, जिससे फैंस के बीच उम्मीद बनी हुई थी। आसिम रियाज, अभिषेक और शालीन भनोट के झगड़े की बात करें तो एक स्टंट के दौरान आसिम ने दोनों को 'लूजर' कह दिया था।
