Khatron Ke Khiladi 14: कलर्स टीवी का पॉपुलर शो खतरों के खिलाड़ी 14 को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। ये एक रियलिटी बेस्ड स्टंट शो है। इस शो को रोहित शेट्टी होस्ट करते हैं। शो में बिग बॉस 17 के पहले फाइनलिस्ट अभिषेक कुमार शामिल होने वाले हैं। उनके साथ समर्थ जुरेल भी दिखाई देने वाले हैं। समर्थ और अभिषेक के बीच में पुरानी दुश्मनी थी। लेकिन अब दोनों के बीच चीजें ठीक है। शो पर एक बार फिर समर्थ और अभिषेक को साथ में देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटे हैं। लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, समर्थ ने आखिरी समय पर शो छोड़ दिया है। आइए इसके पीछे का कारण जानते हैं?
Samarth Jurel Khatron Ke Khiladi 14 (credit Pic: Instagram)
समर्थ ने इस शो को छोड़ने का फैसला क्यों लिया। इसका कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, एक्टर ने मेडिकल रीजन की वजह से शो को छोड़ा है। इतना ही नहीं उनका कॉन्ट्रैक्ट भी कैंसिल हो गया है। एक्टर जल्द अपने होमटाउन के लिए निकल सकते हैं।
समर्थ ने छोड़ा खतरों के खिलाड़ी 14
अभी तक इस खबर पर समर्थ ने ऑफिशियल बयान नहीं दिया है। वहीं, शो की बाकी कंटेस्टेंट्स जमकर फिजकल फिटनेस और मेंटल स्ट्रेंथ पर काम कर रहे हैं। शालीन भनोट ने बताया कि वो जिम में ज्यादा इंटेस वर्क आउट कर रहे है। इसके अलावा गश्मीर महाजनी ने भी अपने रुटीन को काफी चेंज किया है। अभिषेक भी अपने डर पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं। शो के खिलाड़ी जल्द शूटिंग के लिए रोमानिया निकल सकते हैं।
फैंस को इस शो के ऑनएयर होने का बेसब्री से इंतजार है। शो का पिछला सीजन काफी धमाकेदार रहा था। 13वां सीजन डिनो जेम्स ने जीता था। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस बार काफी कुछ नया होने वाला है। स्टंट भी पहले से ज्यादा खतरनाक होंगे।
