टीवी मसाला

Exclusive: KKK 14 में क्या समर्थ को रिप्लेस करेंगी मन्नारा चोपड़ा? Abhishek Kumar ने दिया हिंट

Abhishek Kumar on Samarth Replacement in KKK 14: रोहित शेट्टी का शो खतरों के खिलाड़ी से टीवी एक्टर समर्थ जुरैल ने आखरी समय पर अपने आप को बाहर कर लिया। जब ऐसे में अभिषेक कुमार से मन्नारा चोपड़ा की रिप्लेस करने को पूछा तो उनका क्या जवाब था जानिए इस रिपोर्ट में।

Image

Abhishek Kumar on Samarth Replacement in KKK 14

Abhishek Kumar on Samarth Replacement in KKK 14: कलर्स टीवी के शो खतरों के खिलाड़ी 14 इन दिनों काफी सुर्खियों में बना हुआ है, मेकर्स को अपने पूरे 11 कंटेस्टेंट मिल गए हैं। जिसको लेकर कल प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सभी के चेहरे सामने ले आए गए। अब जल्द ही सभी सितारे स्टंट करने के लिए जल्द रोमानिया जाने वाले है। लेकिन कुछ समय पहले खबर आई थी की शो के चुने 11वें कंटेस्टेंट समर्थ जुरैल ने आखरी मौके पर शो को छोड़ दिया। ऐसे में जब अभिषेक कुमार से पूछा गया की क्या समर्थ को मन्नारा चोपड़ा रिप्लेस कर दें तो उनका क्या जवाब था जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में।

टाइम्स नाउ से एक्स्क्लूसिव बातचीत के दौरान अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) ने बताया की मैंने सोचा की समर्थ और मै शो खतरों के खिलाड़ी 14 (Khatron Ke Khiladi 14) में वाइब करेंगे, पर ऐसा नहीं हुआ। अब उसके पैर में चोट लगी है तो ऐसे में खतरनाक स्टंट करना सही नहीं होगा। वह अगली बार शो का हिस्सा बना जाएगा और क्या। अब ऐसे में जब उनसे मन्नारा चोपड़ा की रिप्लेसमेंट के बारे में पूछा तो बताया की अरे बहुत मजा आएगा अगर वह आएगी तो अच्छा है। इक्स्प्रेशन बहुत अच्छे देखने को मिलेंगे।

इसी के साथ बात दें की अभिषेक बिग बॉस 17 के रनरअप रह चुके हैं और अब ववह रोहित शेट्टी के शो में धमाल मचाने आ रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक वह शो के सबसे महंगे कंटेस्टेंट की लिस्ट में शामिल हैं। इसी के साथ बात दें की बिग बॉस के घर में ईशा के चलते अभिषेक ने समर्थ को थप्पड़ भी मारा था।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article