वेब सीरीज

The Great Indian Kapil Sharma Show का नया टीजर आउट, Ed Sheeran समेत ये सितारे आएंगे नजर

कपिल शर्मा का शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो' को फैंस का धमाकेदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। मेकर्स ने शो का नया प्रोमो शेयर किया है। प्रोमो में शो के अपकमिंग सितारों का खुलासा किया गया है। पहली बार शो पर हॉलीवुड पॉप सिंगर एड शिरीन बतौर गेस्ट नजर आने वाले हैं।

Image

The Great Indian Kapil Sharma Show (credit Pic: Instagram)

The Great Indian Kapil Sharma Show: कपिल शर्मा का नया शो नेटफ्लिक्स पर ऑन एयर हो चुका है। शो पर रणबीर कपूर से लेकर सनी देओल तक कई गेस्ट आ चुके हैं। पहली बार कपिल के शो पर आमिर खान आए थे। शो को दर्शकों का धमाकेदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस बार का शो पिछले सीजन से थोड़ा अलग है। मेकर्स ने शो का नया प्रोमो शेयर किया है। प्रोमो में शो के अपकमिंग गेस्ट का खुलासा हुआ है। इस लिस्ट में एड शिरीन से लेकर जाह्नवी-कार्तिक समेत कई नए गेस्ट साथ में दिखाई देने वाले है।

प्रोमो की शुरुआत पॉपुलर हॉलीवुड सिंगर एड शिरीन के साथ होती है। एड शो पर जमकर मस्ती करते नजर आते हैं। इतना ही नहीं वह अपने दर्शकों के लिए शानदार परफॉर्मेंस भी हिंदी गाने में देते हैं। सिंगर पुष्पा का पॉपुलर डायलॉग मैं झुकेगा नहीं साला बोलते हैं। एड कपिल और उनके शो की तारीफ करते हैं।

कपिल शर्मा ने शेयर किया नया प्रोमो

इसके अलावा शो पर कार्तिक आर्यन अपनी मां के साथ नजर आएंगे। वहीं, जाह्नवी कपूर राजकुमार राव के साथ अपनी शो पर बतौर गेस्ट पहुंचती हैं। प्रोमो में जाह्नवी का फनी साइड देखने को मिला है।

इसके अलावा मैरी कॉम, सानिया मिर्जा समेत कई सितारे दिखाई देंगे। कपिल कहते हैं मैं एक अपनी बीवी से डरता हूं और दूसरा सानिया से। इसके अलावा वीडियो में अनिल कपूर और फराह खान भी नजर आते हैं। कृष्णा अभिषेक कहते हैं मैं आज छैया छैया की मलाइका अरोड़ा बना हूं। फराह कहती हैं तू मलाइका कम और अरबाज ज्यादा लग रहा है। शो का नया प्रोमो काफी दिलचस्प है। इस प्रोमो ने फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article