टीवी मसाला

Khatron Ke Khiladi 14: TV पर इस दिन दस्तक देगा रोहित शेट्टी का धाकड़ शो, 'अनुपमा' को करेगा चारों खाने चित्त

Khatron Ke Khiladi 14 Set To Premier On This Date On TV: बॉलीवुड के मशहूर प्रोड्यूसर रोहित शेट्टी अपने धमाकेदार शो 'खतरों के खिलाड़ी 14' के साथ टीवी पर दस्तक देने के लिए तैयार है। रोहित शेट्टी के शो को लेकर है कि वह इसी महीने छोटे पर्दे पर एंट्री मारेगा।

Image

'खतरों के खिलाड़ी 14' का इस दिन होगा प्रीमियर

Khatron Ke Khiladi 14 Set To Premier On This Date On TV: बॉलीवुड के मशहूर प्रोड्यूसर रोहित शेट्टी ने अपनी फिल्मों से तो लोगों का दिल जीता ही है। साथ ही वह टीवी की दुनिया में भी धाक जमा चुके हैं। 'खतरों के खिलाड़ी' के होस्ट के तौर पर रोहित शेट्टी को खूब पसंद किया जाता है। वहीं एक बार फिर से रोहित शेट्टी 'खतरों के खिलाड़ी' के सीजन 14 के साथ टीवी पर धूम मचाने के लिए तैयार हैं। शो की शूटिंग रोमानिया में पूरी हो चुकी है और सभी कंटेस्टेंट्स भी वहां से वापिस आ चुके हैं। वहीं अब 'खतरों के खिलाड़ी 14' (Khatron Ke Khiladi 14) के प्रीमियर को लेकर लोगों में काफी एक्साइटमेंट है।

'खतरों के खिलाड़ी 14' (Khatron Ke Khiladi 14) को लेकर बताया जा रहा है कि रोहित शेट्टी का ये शो जुलाई के अंत तक शुरू हो सकता है। अभी तक शो से जुड़े कई प्रोमो सामने आ चुके हैं, लेकिन अभी तक इसकी प्रीमियर डेट का आधिकारिक तौर पर कोई ऐलान नहीं हुआ है। हालांकि 'खतरों के खिलाड़ी 14' के दर्शक चाहते हैं कि मेकर्स जल्द से जल्द इसका ऐलान करें। बता दें कि शो हर सप्ताह वीकेंड पर आता है। इसके पिछले सभी सीजन काफी हिट रहे हैं।

'खतरों के खिलाड़ी 14' के फाइनलिस्ट बने ये कंटेस्टेंट्स

रोहित शेट्टी के 'खतरों के खिलाड़ी 14' (Khatron Ke Khiladi 14) में कई टीवी सितारों ने हिस्सा लिया था। इस लिस्ट में सुमोना चक्रवर्ती से लेकर अभिषेक कुमार तक का नाम शामिल है। वहीं बताया जा रहा है कि करणवीर मेहरा, कृष्णा श्रॉफ और एक्टर शालीन भनोट शो के फाइनलिस्ट बने हैं। 'खतरों के खिलाड़ी 14' का फिनाले अभी शूट हुआ है या नहीं, इसपर कुछ कहना मुश्किल है। लेकिन बीते दिन खबर आई थी कि एक्टर करणवीर मेहरा ने ये शो जीता है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article