टीवी मसाला

Khatron Ke Khiladi 14 की ट्रॉफी अपने नाम कर गया ये सितारा, प्रीमियर से पहले नाम हुआ लीक!

Khatron Ke Khiladi 14 Winner: कलर्स टीवी का रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 14 को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक माने तो प्रीमियर से पहले ही शो के विनर का नाम लीक हो गया है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए नाम।

Image

Khatron Ke Khiladi 14 Winner Name Leaked

Khatron Ke Khiladi 14 Winner Name Leaked: रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 14 को लेकर कोई ना कोई बड़ी खबरें सामने आती रहती हैं। सिर्फ इतना ही नहीं शो की शूटिंग इस बार केप टाउन के बजाए रोमानिया में शूट की गई है। सभी क्रू और स्टार्स अपनी शूटिंग पूरी कर भारत लौट आएं हैं, हालांकि अभी तक शो टीवी पर टेलिकास्ट नहीं किया गया है। कुछ देर पहले ही शो से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है रिपोर्ट्स के मुताबिक शो के विनर का नाम लीक हो गया है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में जानिए उस स्टार का नाम जिसने शो की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है।

रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 14 (Khatron Ke Khiladi 14) इस 28 जुलाई को टीवी पर दस्तक देगा। ऐसे में नए स्टंट और खतरनाक चीजें लेकर रोहित और मेकर्स दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। अब कुछ ही देर पहले शो से जुड़ी के बड़ी खबर सामने आई जिसमें खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 के विनर का नाम सामने आ गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो शो की ट्रॉफी टीवी एक्टर करणवीर मेहरा (Karanveer Mehra) ने अपने नाम की है। हालांकि इस खबर की पुष्टि टाइम्स नाउ नवभारत नहीं करता है।

रिपोर्ट्स का मानना है की टॉप 3 में करणवीर के साथ-साथ गशमीर महाजन और कृष्णा श्रॉफ ने जगह बनाई थी, जिन्हे हराकर अब एक्टर ने जीत हासिल की है। शो में इस बार शालीन भनोट, असिम रियाज़, शिल्पा शिंदे, सूमोना चक्रवर्ती, अभिषेक कुमार, आशीष मेहरोत्रा, निमृत कौर अहलूवालिया, नियति फ़तनानी, और अदिति गुप्ता नजर आएंगे।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article