Khatron Ke Khiladi 14 के मेकर्स ने दिखाया Asim Riaz को बाहर का रास्ता, बतमीजी करना एक्टर को पड़ा भारी?

Asim Riaz Kicked Out From Khatron Ke Khiladi 14: रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 14 को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है की मेकर्स ने आसिम रियाज़ को शो से बाहर कर दिया है। हालांकि ऐसा क्या हुआ की एक्टर को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में।

Asim Riaz Kicked Out From Khatron Ke Khiladi 14: कलर्स टीवी के रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 14 की शूटिंग शुरू हो गई है, और जल्द ही टीवी पर दस्तक भी देगा। शो में एक से बढ़ कर एक टीवी सितारों ने भाग लिया है जिसके चलते मुकाबला भी टक्कर का हो सकता है। शो की शूटिंग से सितारे कोई ना कोई तस्वीरें या वीडियो शेयर करता है रहता है और फैंस को अपडेट रखते हैं। अब खबर आ रही है की शो शुरू होने से पहले ही कंटेस्टेंट आसिम रियाज़ को मेकर्स ने बाहर निकाल दिया है। आखिर सेट पर ऐसा क्या हुआ और एक्टर की क्या गलती थी जानिए इस खबर में।

Asim Riaz Kicked Out From Khatron Ke Khiladi 14

रिपोर्ट्स की माने तो खतरों के खिलाड़ी 14 (Khatron Ke Khiladi 14) के मेकर्स ने आसिम रियाज़ (Asim Riaz) की वापिस भारत की टिकेट काट दी है। दरअसल कहा जा रहा है की एक्टर एक स्टंट पर्फॉर्म कर रहे थे जो अच्छा नहीं गया और वह हार गए। इसी के चलते शो के होस्ट रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) संग एक्टर की बहस बाजी हो गई वह बहुत बुरे मोड़ पर खत्म हुई। बात दें इससे पहले भी बिग बॉस 13 के घर में आसिम को लड़ते हुए देखा गया की वह अपने गुस्से पर काबू नहीं कर पाते थे।

End of Feed