टीवी मसाला

Ghum Hai KisiKey Pyaar Meiin के लीप से ना खुश हैं Shakti Arora, मेकर्स को कहा 'इसकी क्या जरूरत थी'...

Shakti Arora Reaction on GHKKPM Leap: सीरियल गुम है किसी के प्यार में जल्द ही लीप आने वाला है ऐसे में पुराने किरदारों की छुट्टी हो गई है शो से। ऐसे में अब खुद सीरियल में ईशान का किरदार निभा रहे शक्ति अरोड़ा ने मेकर्स के इस फैसले पर अपना रिएक्शन दिया है।

Image

Shakti Arora Reaction on GHKKPM Leap

Shakti Arora Reaction on GHKKPM Leap: भाविका शर्मा स्टारर सीरियल गुम है किसी के प्यार में इन दिनों काफी ज्यादा सुर्खियों में बना हुआ है कहानी में लीप आने की वजह से। हर कोई जान कर हैरान है की कहानी में फिर लीप 2.0 आने वाला है जिससे अब तक एक साल नहीं हुआ है। कहा जा रहा है की गिरती टीआरपी के चलते मेकर्स ने यह फैसला लिया है, ऐसे में अब इस शो से शक्ति अरोड़ा की भी छुट्टी हो गई है, जिसको लेकर कलाकार खुद हैरान है। एक्टर ने मेकर्स के इस फैसले पर अपना बयान दिया है जिससे ऐसा लग रहा है की शक्ति काफी ना खुश हैं।

गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai KisiKey Pyaar Meiin) लीप आने वाला है जिसपर अब कहानी में ईशान भोसले का किरदार निभा रहे शक्ति अरोड़ा (Shakti Arora) ने रिएक्शन दिया है। एक्टर के कहना है कि सच कहूं तो, मैं सप्राइज़ और हैरान था। 2.0 की टीआरपी पर लीप कोई क्यों लेगा? टीआरपी काफी अच्छी और सम्मानजनक है। इस समय आईपीएल के कारण हर शो को नुकसान हुआ, लेकिन हम तब तभी सही चल रहे थे।

वह आगे कहते हैं की यह मेरे साथ हमेशा होता आया है, मुझे अचानक से मेरे शो के बंद होने और लीप के बारे में बताया गया है। हालांकि, मैं अभी काफी समय से इंडस्ट्री में हूं और मैं मेकर्स द्वारा लिए गए निर्णयों को समझ सकता हूं। जब मुझे फोन आए लीप्स के बारे में मीडिया को पता चला कि यह होगा और इसलिए मैं तैयार था। जब यह घोषणा की गई, तो हर कोई परेशान था, इसलिए हर कोई थोड़ा निराश था जीवन क्या है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article