टीवी मसाला

Khatron Ke Khiladi 14: वाइल्ड कार्ड बनकर एंट्री मारेंगी ईशा मालवीय, बीच शो में अभिषेक को करेंगी धप्पा

Khatron Ke Khiladi 14 Isha Malviya To Enter As Wild Card Contestant: टीवी के चर्चित शो 'खतरों के खिलाड़ी 14' की जल्द ही शूटिंग शुरू होने वाली है। सभी कंटेस्टेंट्स ने रोमानिया की उड़ान भर ली है। वहीं अब इसमें ईशा मालवीय भी एंट्री मार सकती हैं। हालांकि वह बीच शो में कदम रखेंगी।

Image

'खतरों के खिलाड़ी 14' में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनकर एंट्री करेंगी ईशा मालवीय

Khatron Ke Khiladi 14 Isha Malviya To Enter As Wild Card Contestant: टीवी के चर्चित शो 'खतरों के खिलाड़ी 14' का आगाज जल्द ही होने वाला है। अभिषेक कुमार से लेकर निमृत कौर आहलुवालिया तक, सभी सितारों ने 'खतरों के खिलाड़ी 14' (Khatron Ke Khiladi 14) की शूटिंग के लिए रोमानिया की उड़ान भर दी है। शो के लिए फैंस की एक्साइटमेंट भी सातवें आसमान पर है, क्योंकि इस बार आसिम रियाज, शिल्पा शिंदे और अभिषेक कुमार जैसे सितारे इसका हिस्सा बनेंगे। वहीं अब ईशा मालवीय (Isha Malviya) ने भी हिंट दिया है कि एक्ट्रेस ईशा मालवीय भी 'खतरों के खिलाड़ी 14' में कदम रख सकती हैं। उनका कहना है कि वह बीच शो में एंट्री करेंगी।

ईशा मालवीय (Isha Malviya) ने टेली चक्कर संग बातचीत के दौरान 'खतरों के खिलाड़ी 14' (Khatron Ke Khiladi 14) में एंट्री करने की बात कही। ईशा मालवीय ने 'खतरों के खिलाड़ी 14' के सभी कंटेस्टेंट्स को ऑल द बेस्ट कहा। उन्होंने इस बारे में आगे कहा, "सोच रही हूं कि मैं भी चली जाऊं इस शो में।" वहीं जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें 'खतरों के खिलाड़ी 14' का ऑफर मिला है। इसपर ईशा मालवीय ने कहा, "हां और अभी शो खत्म थोड़ी ना हो रहा है। तो मैं सोच रही हूं कि इसमें चली जाऊं और सबको विश कर दूं।"

बता दें कि ईशा मालवीय (Isha Malviya) से पहले 'बिग बॉस 17' की मन्नारा चोपड़ा का नाम भी 'खतरों के खिलाड़ी 14' (Khatron Ke Khiladi 14) के लिए सामने आया था। बताया जा रहा था कि समर्थ जुरेल का पत्ता कटने के बाद वह शो में कदम रख सकती हैं। लेकिन अभी तक उन्होंने कॉन्ट्रैक्ट पर हामी नहीं भरी है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article