टीवी मसाला

Khatron Ke Khiladi 14: खतरों से खेलने के लिए तैयार है BB17 की ये कंटेस्टेंट, हुस्न और अदा से बढ़ाएगी शो की TRP

This Bigg Boss 17 Contestant To Enter In Khatron Ke Khiladi 14: टीवी पर जल्द ही रोहित शेट्टी अपने शो के साथ दस्तक देने के लिए तैयार हैं। अभी तक कई सितारों के नाम भी शो के लिए सामने आ चुके हैं। वहीं हाल ही में 'बिग बॉस 17' की एक और कंटेस्टेंट का नाम इससे जुड़ा है।

Image

खतरों के खिलाड़ी 14 का हिस्सा बनेगी ये हसीना

This Bigg Boss 17 Contestant To Enter In Khatron Ke Khiladi 14: बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के शो 'खतरों के खिलाड़ी' ने अपने हर सीजन के साथ टीवी की दुनिया में धूम मचाई है। 'खतरों के खिलाड़ी' का 13वां सीजन भी टीवी की दुनिया में बेहद हिट रहा था और सिंगर डीनो जेम्स ने इसमें जीत दर्ज की थी। वहीं 'खतरों के खिलाड़ी 14' की तैयारियां भी मेकर्स ने शुरू कर दी हैं। इसके लिए अभी तक कई नामी सितारों के नाम भी सामने आ चुके हैं। खबरों के मुताबिक, मन्नारा चोपड़ा और मुनव्वर फारूकी का नाम तो पहले ही 'खतरों के खिलाड़ी 14' (Khatron Ke Khiladi 14) के लिए सामने आया था। वहीं अब 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) की एक और कंटेस्टेंट का नाम इससे जुड़ा है।

'खतरों के खिलाड़ी 14' (Khatron Ke Khiladi 14) में कदम रखने वाली 'बिग बॉस 17' की ये हसीना कोई और नहीं मनस्वी ममगई (Manasvi Mamgai) हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वह रोहित शेट्टी के शो का हिस्सा बन सकती हैं। हालांकि उनकी एंट्री को लेकर टीम या खुद 'खतरों के खिलाड़ी 14' के मेकर्स की ओर से आधिकारिक टिप्पणी नहीं हुई है। बता दें कि मनस्वी ममगई बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट 'बिग बॉस 17' का हिस्सा बनी थीं। हालांकि एक सप्ताह में ही उन्हें घर से बाहर होना पड़ा।

'खतरों के खिलाड़ी 14' (Khatron Ke Khiladi 14) की बात करें तो इसके लिए अभी तक प्रियंका चाहर चौधरी, अंकित गुप्ता, हर्षद चोपड़ा, सनाया ईरानी, मन्नारा चोपड़ा, अंकिता लोखंडे और मुनव्वर फारूकी का नाम भी सामने आया था। हालांकि अंकित गुप्ता को लेकर कहा जा रहा है कि अपने नए शो के कारण उन्होंने रोहित शेट्टी के 'खतरों के खिलाड़ी 14' का हिस्सा न बनने का फैसला किया है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article