छोटे पर्दे पर इन TV स्टार्स के कमबैक का इंतजार करते-करते पक गए फैंस के बाल, मेकर्स भूल बैठे हैं नाम

Fans Are Waiting Eagerly For These TV Stars To Make Comeback: टीवी के कई स्टार्स ऐसे हैं जिनके कमबैक की राह देखते-देखते अब फैंस के बाल भी पक चुके हैं। इस लिस्ट में आयशा सिंह से लेकर दिव्यांका त्रिपाठी तक शामिल हैं।

Authored by: आशना मलिकUpdated Mar 11 2024, 12:19 IST
छोटे पर्दे पर इन TV स्टार्स के कमबैक का इंतजार करते-करते पक गए फैंस के बालImage Credit : Instagram01 / 10

छोटे पर्दे पर इन TV स्टार्स के कमबैक का इंतजार करते-करते पक गए फैंस के बाल

Fans Are Waiting Eagerly For These TV Stars To Make Comeback: टीवी के कई सिातरे ऐसे हैं जिन्होंने अपनी एक्टिंग और किरदार से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। लेकिन कुछ न कुछ कारण उन सितारों को शो से जाना पड़ा और इसके बाद से ही फैंस उनके कमबैक का इंतजार कर रहे हैं। टीवी की दुनिया से गए हुए उन्हें इतना समय हो गया है कि अब फैंस भी उनका इंतजार करते-करते थक गए हैं। इस लिस्ट में दिशा वकानी से लेकर दिव्यांका त्रिपाठी तक का नाम शामिल है। तो चलिए एक नजर डालते हैं उन टीवी स्टार्स पर-

शहीर शेख (Shaheer Sheikh)Image Credit : Instagram02 / 10

शहीर शेख (Shaheer Sheikh)

शहीर शेख को आखिरी बार 'वो तो है अलबेला' में देखा गया था। इस शो के बाद वह अभी तक किसी भी टीवी शोज में नजर नहीं आए हैं।

सौम्या टंडन (Saumya Tandon)Image Credit : Instagram03 / 10

सौम्या टंडन (Saumya Tandon)

सौम्या टंडन ने 'भाभी जी घर पर हैं' से लोगों का खूब दिल जीता। लेकिन इस शो के बाद वह दोबारा किसी भी सीरियल में नजर नहीं आईं।

दिशा वकानी (Disha Vakani)Image Credit : Instagram04 / 10

दिशा वकानी (Disha Vakani)

दिशा वकानी ने 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की दया बनकर खूब झंडे गाड़े थे। लेकिन इस शो को अलविदा कहने के बाद वह दोबारा टीवी के किसी भी शो में नहीं दिखीं।

मोहसिन खान (Mohsin Khan)Image Credit : Instagram05 / 10

मोहसिन खान (Mohsin Khan)

मोहसिन खान ने कार्तिक बनकर लाखों लोगों के दिलों पर छाप छोड़ी थी। लेकिन इस शो के बाद वह किसी भी टीवी शो में नहीं दिखे। हालांकि अभी वह एक वेब शो में नजर आए हैं।

आयशा सिंह (Ayesha Singh)Image Credit : Instagram06 / 10

आयशा सिंह (Ayesha Singh)

आयशा सिंह ने सई बनकर सबका खूब दिल जीता है। वह आखिरी बार 'गुम है किसी के प्यार में' में नजर आए थे। लेकिन इस शो के बाद वह दोबारा किसी भी शो में नजर नहीं आईं। लोग उनके कमबैक का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi)Image Credit : Instagram07 / 10

दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi)

दिव्यांका त्रिपाठी के कमबैक का इंतजार करते-करते मानों लोगों के बाल ही पक गए हैं। दिव्यांका को आखिरी बार 'खतरों के खिलाड़ी 11' में देखा गया था।

हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopda)Image Credit : Instagram08 / 10

हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopda)

हर्षद चोपड़ा को आखिरी बार 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में देखा गया था। अभी उन्हें गए हुए ज्यादा वक्त नहीं हुए हैं, लेकिन छोटे पर्दे पर फैंस को उनकी कमी खलने लगी है।

प्रणाली राठौड़ (Pranali Rathod)Image Credit : Instagram09 / 10

प्रणाली राठौड़ (Pranali Rathod)

प्रणाली राठौड़ को भी आखिरी बार 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में ही देखा गया था। उन्हें भी गए हुए कुछ ही महीने हुए होंगे, लेकिन फैंस चाहते हैं कि वह कमबैक कर लें।

निया शर्मा (Nia Sharma)Image Credit : Instagram10 / 10

निया शर्मा (Nia Sharma)

निया शर्मा को टीवी की दुनिया में मानो भाव ही नहीं मिल रहा है। आखिरी बार उन्हें 'इश्क में मरजावां' में देखा गया था।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!