Khatron Ke Khiladi 14: समर्थ जुरेल की जगह लेगी BB 17 की ये हसीना, नाम सुनते ही एक्साइटेड हुए अभिषेक कुमार

Khatron Ke Khiladi 14 Samarth Jurel To Replace By This Actress: रोहित शेट्टी के चर्चित शो 'खतरों के खिलाड़ी 14' के लिए कंटेस्टेंट्स जल्द ही विदेश की उड़ान भरने वाले हैं। शो की शूटिंग शुरू होने से पहले ही समर्थ जुरेल ने अपने पांव इससे पीछे खींच लिये। अब उनकी जगह एक हसीना ले सकती है।

Khatron Ke Khiladi 14 Samarth Jurel To Replace By This Actress: कलर्स टीवी पर 'खतरों के खिलाड़ी 14' दस्तक देने के लिए तैयार है। 'खतरों के खिलाड़ी 14' के लिए मेकर्स के साथ-साथ कंटेस्टेंट्स ने भी पूरी-पूरी तैयारी कर ली है। चंद दिनों पहले शो की प्रेस कॉनफ्रेंस हुई थी, जिसमें कृष्मा श्रॉफ से लेकर अभिषेक कुमार तक ने शिरकत की थी। हालांकि 'खतरों के खिलाड़ी 14' (Khatron Ke Khiladi 14) की प्रेस कॉन्फ्रेंस से समर्थ जुरेल गायब रहे और बाद में उन्हें लेकर खबर आई कि ऐन मौके पर समर्थ ने अपने पैर पीछे खींच लिये। समर्थ जुरेल की जगह 'खतरों के खिलाड़ी 14' के लिए अब 'बिग बॉस 17' की ही एक हसीना का नाम सामने आ रहा है, जो शो में शामिल हो सकती है।

End of Feed