Exclusive Rinku Dhawan in Udaariyaan: कलर्स टीवी के सीरियल उडारियां इन दिनों अपने ट्विस्ट और टर्न्स को लेकर सुर्खियों में बना हुआ है। सिर्फ यही नहीं लोगों को कहानी काफी ज्यादा पसंद आ रही है, ऐसे में अब मेकर्स ने एंटेरटेन्मेंट का डोज डबल करने के लिए फैसला लिया है। अब सीरियल में नए किरदारों की एंट्री के साथ लीप आने वाला है, जिसके चलते बिग बॉस 17 में नजर आ चुकी रिंकू धवन शो में नजर आएंगी। उन्होंने टाइम्स नाउ से एक्सक्लूसिव बातचीत के दौरान बताया की उनका सीरियल में रोल कैसा होने वाला है और आगे क्या होने वाला है कहानी में।
रिंकी धवन (Rinku Dhawan) ने बताया की मैं शो में अविनेश रेखी की सौतेली मां की भूमिका निभा रही हूं और मेरे किरदार का नाम मुन्नी है। यह काफी मजेदार है, क्योंकि मैं एक नेगटिव रोल में हूं। मैंने अपना किरदार निभाया है, अविनेश के साथ आज पहला सीन और हमने बहुत अच्छा समय बिताया, मैंने उनके साथ पहले छोटी सरदारनी में काम किया है। मैं हमेशा नकारात्मक भूमिकाएं करती हूं और तितली में, मैंने एक पॉजिटिव किरदार निभाया।
नकारात्मक या ग्रे किरदारों में बहुत अधिक मांस होता है और मुझे हमेशा भावपूर्ण भूमिकाएं करना पसंद है। हमने देखा है कई लोकप्रिय खलनायक, जैसे मोगैम्बो, शाकाल, गब्बर सिंह और अन्य, जिन्हें आज भी लोग याद करते हैं। इसी के साथ एक्ट्रेस अपने इस नए किरदार के लिए काफी ज्यादा उत्सुक है और टीवी पे धमाल मचाने के लिए तैयार हैं।
