Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Shakti Arora Replaced: भाविक शर्मा और शक्ति अरोड़ा स्टारर सीरियल गुम है किसी के प्यार में इन दिनों काफी सुर्खियों में बना हुआ है। सिर्फ यही नहीं नए ट्विस्ट और टर्न्स के चले कहानी दर्शकों के लिए अब थोड़ी निखरने लगी है। हालांकि टीआरपी में अभी भी शो कम रेटिंग के साथ नीचे बना हुआ है। ऐसे में कुछ समय पहले खबर आई थी की कहानी में जल्द मेकर्स लीप लाने वाले हैं, जिसके चलते कई कलाकारों का पत्ता कट सकता है। अब इसी के चलते सोशल मीडिया पर एक वीडियो रिलीज हो रहा है, जिसमें सवी किसी नए एक्टर संग इश्क के पेंच लड़ा रही है।
वीडियो में देखा गया की टीवी एक्टर अभिषेक निगम (Abhishek Nigam) अपने एक सीन शूट कर रहे हैं, जिसमें वह सवी उनके ऑफिस में सोते हुए नजर आ रही हैं। दोनों के बीच हल्का फुल्का स रोमांस देखने को मिलता है। वहीं फिर आगे जैसे ही अभिषेक सवी को कॉफी का ग्लास थामने के बजाए उसे गिरा देते हैं। ऐसे में लोग अंदाजा लगा रहे हैं की एक्टर और भाविक शर्मा (Bhavika Sharma) की कहानी नोक झोंक से शुरू होने वाली है।
लेकिन वीडियो देख लग रहा है इन गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) में लीप आने के बाद क्या शक्ति अरोड़ा जो ईशान का किरदार निभा रहे हैं उन्होंने शो को अलविदा कह दिया है क्या। हालांकि अभी तक इन खबरों पर मेकर्स की तरफ से कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।
