Khatron Ke Khiladi 14: कलर्स टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 14 को लेकर बज बना हुआ है। मेकर्स शो के लिए टीवी के पॉपुलर चेहरों को अप्रोच कर रहे हैं। शो को लेकर आए दिन नए नाम सामने आते रहते हैं। मेकर्स ने शो के लिए मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui), आयशा खान (Ayesha Khan) और मन्नारा चोपड़ा (Mannara Chopra) को अप्रोच किया था। अभी तक मुनव्वर और मन्नारा ने शो को लेकर कोई कंफर्मेशन नहीं दिया है। बिग बॉस 17 की वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट आयशा खान ने रोहित शेट्टी के शो खतरों के खलाड़ी 14 को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
Aayesha Khan Khatron Ke Khiladi 14(credit pic: Instagram)
आयशा ने कहा कि वो कुछ कारणों की वजह से इस शो में हिस्सा नहीं लेंगी। बिग बॉस 17 में आयशा ने बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट एंट्री ली थी। आयशा और मुनव्वर के रिलेशनशिप को लेकर खूब चर्चा हुई थी। शो से बाहर आने के बाद आयशा ने अभिषेक के साथ म्यूजिक वीडियो किया था। इसके अलावा एक्ट्रेस के पास दुलकर सलमान की फिल्म है।
क्या खतरों के खिलाड़ी 14 का हिस्सा होंगी आयशा
आयशा के लिए ये फिल्म उनके करियर के लिए काफी महत्वपूर्ण है। आयशा ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में कहा कि बिग बॉस 17 उनकी जर्नी काफी उतार-चढ़ाव भरी रही है। वो अभी खतरों के खिलाड़ी 14 नहीं करना चाहती हैं। आयशा ने पैपराजी को फटकार लगाते हुए कहा था कि वो लोग गलत एंगल से उनके बैक की फोटो लेकर सोशल मीडिया पर डाल देते हैं। उनसे बिना पूछे इस तरह की फोटो कैसे शेयर कर सकते हैं। आयशा का बयान काफी चर्चा में था। वहीं, शो की बात करें तो मेकर्स खतरों के खिलाड़ी 14 को जुलाई में ऑनएयर करेंगे। इस बार शो की शूटिंग केपटाउन नहीं बल्कि थाइलैंड में होगी।
