टीवी मसाला

Khatron Ke Khiladi 14 में स्वैग के साथ लौटेंगे आसिम रियाज, इस बात से मिलता है तगड़ा इशारा

Asim Riaz Would Back In Khatron Ke Khiladi 14 Due To This Reason: रोहित शेट्टी के चर्चित शो 'खतरों के खिलाड़ी 14' को लेकर लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन शो से हाल ही में आसिम रियाज को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। लेकिन एक हिंट ये भी मिल रही है कि वह शो में वापसी कर सकते हैं।

Image

'खतरों के खिलाड़ी 14' में होगी आसिम रियाज की वापसी

Asim Riaz Would Back In Khatron Ke Khiladi 14 Due To This Reason: बॉलीवुड के मशहूर प्रोड्यूसर रोहित शेट्टी अपने चर्चित शो 'खतरों के खिलाड़ी 14' के साथ टीवी की दुनिया में एंट्री मारने के लिए तैयार हैं। रोमानिया में शो की शूटिंग शुरू हो चुकी है और कंटेस्टेंट्स ने खतरनाक स्टंट भी परफॉर्म किये हैं। हैरत की बात तो यह है कि 'खतरों के खिलाड़ी 14' (Khatron Ke Khiladi 14) से आसिम रियाज को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है, क्योंकि सेट पर उनकी शालीन भनोट और अभिषेक कुमार से लड़ाई हुई। साथ ही वह रोहित शेट्टी से भी बदतमीजी कर बैठे।

लेकिन आसिम रियाज (Asim Riaz) की एक बात इस ओर भी इशारा करती है कि वह 'खतरों के खिलाड़ी 14' (Khatron Ke Khiladi 14) में वापसी कर सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आसिम रियाज अभी भी रोमानिया में हैं। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि आसिम रियाज की शो में दोबारा एंट्री कराई जा सकती है। बता दें कि आसिम रियाज को 'खतरों के खिलाड़ी 14' में देखने के लिए फैंस की एक्साइटमेंट अलग ही स्तर पर थी। ऐसे में आसिम रियाज का शो से जाना, इसकी टीआरपी को भी तगड़ा झटका दे सकता है।

क्यों निकाले गए थे आसिम रियाज

एंटरटेनमेंट गलियारे में मौजूद खबरों के मुताबिक, आसिम रियाज (Asim Riaz) ने 'खतरों के खिलाड़ी 14' में एक स्टंट करने से मना कर दिया था। रोहित शेट्टी के कहने पर भी वह नहीं मान रहे थे। इसी बीच शालीन भनोट और अभिषेक कुमार भी बहस में कूद पड़े, जिसपर आसिम ने उन्हें 'लूजर' कह दिया। रोहित शेट्टी की दखलअंदाजी के बाद आसिम रियाज ने उनसे भी बहस की। ऐसे में मेकर्स ने उन्हें सीधा बाहर का रास्ता ही दिखा दिया।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article