टीवी मसाला

Khatron Ke Khiladi 14 Eviction: इस कंटेस्टेंट के सपोर्ट में उतरी मनीष रानी, कहा "अच्छा करेगा, आगे जाएगा...."

Khatron Ke Khiladi 14 Eviction: खबर आई थी कि शो में रोहित शेट्टी और अन्य कंटेस्टेंट के साथ बत्तमीजी करने के कारण आसिम रियाज़ को बाहर कर दिया गया है। अब इस बीच बिग बॉस ओटीटी 2 में हिस्सा ले चुकी मनीषा रानी अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट के सपोर्ट में उतरी है।

Image

Khatron Ke Khiladi 14 Eviction

Khatron Ke Khiladi 14 Eviction: ख़तरों के खिलाड़ी छोटे पर्दे पर नए सीज़न के साथ वापसी करने के लिए तैयार है। जब से मेकर्स ने सीज़न की आधिकारिक घोषणा की है, तब से प्रशंसक इस शो का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। बता दें कि खतरों के खिलाड़ी14 की शूटिंग शुरू करने के लिए प्रतियोगी और क्रू रोमानिया के लिए रवाना हो गए हैं और वहाँ उन्होंने शूटिंग शुरू कर दी है। हालांकि खबर आई थी कि शो में रोहित शेट्टी और अन्य कंटेस्टेंट के साथ बत्तमीजी करने के कारण आसिम रियाज़ को बाहर कर दिया गया है। अब इस बीच बिग बॉस ओटीटी 2 में हिस्सा ले चुकी मनीषा रानी अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट के सपोर्ट में उतरी है। आइए टाइम्स की पूरी रिपोर्ट देखते हैं।

IWMBuzz डिजिटल अवार्ड्स 2024 में रियलिटी शो स्टार ऑफ़ द ईयर का पुरस्कार जीतने वाली मनीषा रानी से हाल में उनके पसंदीदा खतरों के खिलाड़ी 14 प्रतियोगी का समर्थन करने के बारे में पूछा गया। हालाँकि उन्होंने अपने पसंदीदा खतरों के खिलाड़ी सेलेब का नाम नहीं बताया, लेकिन बिग बॉस स्टार ने प्रतिभागियों को अपनी हार्दिक शुभकामनाएँ दीं हैं। मनीषा ने पैपराज़ी से कहा, "भैया, हम खतरों के खिलाड़ी नहीं देखे हैं। जो अच्छे करें, वो आगे जाए।"

खतरों के खिलाड़ी 14 कंटेस्टेंट की बात करें तो इस बार शिल्पा शिंदे, शालीन भनोट, अभिषेक कुमार, असीम रियाज, गश्मीर महाजनी, करण वीर मेहरा, आशीष मेहरोत्रा, नियति फतनानी, अदिति शर्मा, निमृत कौर अहलूवालिया, कृष्णा श्रॉफ, सुमोना चक्रवर्ती जैसी हस्तियां खतरों के खिलाड़ी 14 में अपना रोमांचकारी पक्ष दिखाती नजर आएंगी। देखना यह है कि इस बार कौन सीजन 14 की ट्रॉफी अपने नाम करता है।

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article