Khatron Ke Khiladi 14: रोहित शेट्टी के शो को अंकित गुप्ता ने मारी लात, इस टीवी सीरियल के लिए कसी कमर

Ankit Gupta out From Khatron Ke Khiladi 14: बॉलीवुड के फेमस निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी का स्टंट बेस्ड रिएलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 14' (Khatron Ke Khiladi 14) इन दिनों चर्चा में बना हुआ है। ताजा मिल रही जानकारी के मुताबिक यह शो अंकित गुप्ता को ऑफर हुआ था लेकिन उन्होंने इसे रिजेक्ट कर दिया है।

Ankit Gupta out From Khatron Ke Khiladi 14: अंकित गुप्ता टीवी इंडस्ट्री का बड़ा नाम है। बीते कई महीनों से रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं कि बॉलीवुड के मशहूर निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के अपकमिंग रिएलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 14' (Khatron Ke Khiladi 14) के लिए अंकित गुप्ता को अप्रोच किया गया था। इस समय जो लेटेस्ट रिपोर्ट्स सामने आई हैं उन्होंने अंकित गुप्ता के फैन्स को निराश कर दिया है। इन रिपोर्ट्स पर अगर भरोसा किया जाए तो अंकिता गुप्ता (Ankit Gupta) ने रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड शो के ऑफर को ठुकरा दिया है। जी हां, अंकित गुप्ता अब स्टंट करते नजर नहीं आएंगे।

Rohit Shetty and Ankit Gupta

गॉसिप टीवी के मुताबिक अंकित गुप्ता ने हाल ही में एक न्य टीवी सीरियल साइन किया है। यह शो स्टार प्लस चैनल पर आएगा और इसका टाइटल मेकर्स ने 'ना तुम जानो ना हम' रखा गया है। इस सीरियल में अंकित गुप्ता के अपोजिट लीड रोल में मराठी एक्ट्रेस रुतुजा बागवे नजर आएंगी। इस नए सीरियल में अंकित गुप्ता को देखने के लिए फैन्स बेकरार हैं। अभिनेता के फैन्स खुश हैं क्योंकि उन्हें अंकित को ऑन-स्क्रीन रोमांस करते हुए देखना का मौका मिलने वाल है। वहीं कई लोगों को लग रहा है कि अंकित गुप्ता ने रोहित शेट्टी के शो को ठुकराकर बड़ी गलती की है।

End of Feed