टीवी मसाला

Salman Khan ने दी थी Ankita Lokhande को बच्चा पैदा करने की सलाह, फिर एक्ट्रेस ने दिया था ये जवाब

Salman Khan Advice Ankita Lokhande: टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने कॉमेडियन भारती सिंह के शो पर पहुंची। ऐसे में उन्होंने बताया की आखिर सलमान खान ने उन्हे बच्चे पैदा करने की सलाह क्यूं दी थी।

Image

Salman Khan Advice Ankita Lokhande

Salman Khan Advice Ankita Lokhande: कलर्स टीवी के मोस्ट चर्चित शो बिग बॉस 17 में नजर या चुकी अंकित लोखंडे इन दिनों काफी सुर्खियों में बनी हुई है। शो में पर्सनल लाइफ की धज्जियां उड़ चुकी अंकित लोखंडे और पति विकी जैन सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल हुए। हाल ही में एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया की कैसे सलमान खान ने शो के बाद उनको एक बच्चा करने की सलाह दी थी। आखिर भाईजान ने ऐसा क्यूं बोला जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में।

अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) और विक्की जैन (Vicky Jain) हाल ही में भारती सिंह और हर्ष लिमबचिया के पॉडकास्ट शो में पहुंचे। वहां उन्होंने अपनी जिंदगी और बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) को लेकर खूब खुलासे किए। भारती ने खुद बताया की उन्हे खुशी हुई की कपल शो में गए क्यूंकी उनका बॉन्ड और भी ज्यादा गहरा हो गया। इसी के साथ कोमेडियन चुटकी लेते हुए कहती हैं की अब एक गोला तो आ ही जाना चाहिए।

जिसे सुन अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) बहुत तेज हस्ते हुए बताती है की जब शो खतम होने के बाद हम सलमान सिर से मिले तो उन्होंने एक ही बात बोली अब एक बच्चा कर लो यानी अब एक बच्चा हो जाना चाहिए। जिसके जवाब में उन्होंने कहा की हाँ सिर सोचा जाएगा, इसका मतलब ये था की उन्हे लगता है की बच्चे से मेरा और पति का रिश्ता स्ट्रॉंग हो जाएगा। इसी के साथ उन्होंने बताया की घर में हाल ही में हुई पूजा के दौरान सास ने उनकी गोद भरी दी।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article