टीवी मसाला

'बिग बॉस 17' फेम Ayesha Khan की झोली में गिरी साउथ की ये अपकमिंग फिल्म, दुल्कर सलमान संग आएंगी नजर

Bigg Boss 17 Fame Ayesha Khan To Cast In Dulquer Salmaan Lucky Bashkar: 'बिग बॉस 17' से अपनी जबरदस्त पहचान बनाने वाली आयशा खान की किस्मत के सितारे इन दिनों चमकते नजर आ रहे हैं। दरअसल, वह जल्द ही साउथ स्टार दुल्कर सलमान की मूवी में नजर आने वाली हैं।

Image

दुल्कर सलमान की फिल्म में नजर आएंगी आयशा खान

Bigg Boss 17 Fame Ayesha Khan To Cast In Dulquer Salmaan Lucky Bashkar: 'बिग बॉस 17' में कदम रखते ही मुनव्वर फारूकी की गेम पलटने वाली आयशा खान ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 17' में रहते हुए अपनी गेम के साथ-साथ आयशा खान निजी जिंदगी को लेकर भी खूब चर्चा में रही थीं। वहीं हाल ही में खबर आ रही है कि जल्द ही वह साउथ के सुपरस्टार दुल्कर सलमान (Dulquer Salmaan) के साथ तेलुगू फिल्म में नजर आने वाली हैं। इस खबर से कहा जा सकता है कि आयशा खान की किस्मत के सितारे इन दिनों खूब चमक रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आयशा खान (Ayesha Khan) साउथ के सुपरस्टार दुल्कर सलमान (Dulquer Salmaan) की फिल्म 'लकी भास्कर' में अहम भूमिका अदा कर सकती हैं। वह स्पेशल अपियरेंस के तौर पर मूवी में दिखाई देंगी। इस बात की पुष्टि खुद एक्ट्रेस ने भी की है। 'बिग बॉस 17' फेम आयशा खान ने इस सिलसिले में बात करते हुए बताया कि वह मूवी के लिए बेहद एक्साइटेड हैं। आयशा खान ने इस बारे में बात करते हुए कहा, "दक्षिण भारतीय लोगों से जो मुझे प्यार मिला है, उसके लिए मैं शुक्रगुजार हूं और इसकी मेरी जिंदगी में हमेशा अहमियत रहेगी। मैं हमेशा अपने आप पर कुछ अच्छा करने का दबाव डालती थी और इस प्रक्रिया के लिए दुल्कर सलमान से बेहतर कौन हो सकता है। दुल्कर सलमान एक ऐसे इंसान हैं जिनका क्राफ्ट मैंने हमेशा ही सराहा है।"

आयशा खान की झोली में गिरी फिल्म

आयशा खान की झोली में गिरी फिल्म

आयशा खान (Ayesha Khan) ने दुल्कर सलमान (Dulquer Salmaan) की 'लकी भास्कर' के बारे में बात करते हुए आगे कहा, "मैं फिल्म में इस स्पेशल अपियरेंस के लिए बेहद उत्साहित हूं। वेंकी सर के निर्देशन में काम करना और इतनी अच्छी टीम का हिस्सा होना सम्मान की बात है।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article