Khatron Ke Khiladi 14: डर को ताक पर रख खतरों से उलझेंगे अभिषेक कुमार, रोहित शेट्टी के शो में हुई सीट पक्की!

Abhishek Kumar Confirm contestant Of Khatron Ke Khiladi 14: कलर्स का धमाकेदार शो 'खतरों के खिलाड़ी' अपने नए सीजन के साथ टीवी की दुनिया में दस्तक देने के लिए तैयार है। गशमीर महाजनी शो के लिए कंफर्म हो चुके हैं तो वहीं अब एक और स्टार ने 'खतरों के खिलाड़ी 14' के लिए सीट पक्की की है।

Abhishek Kumar Confirm contestant Of Khatron Ke Khiladi 14: रोहित शेट्टी का खतरों से भरपूर शो 'खतरों के खिलाड़ी' अपने नए सीजन के साथ टीवी की दुनिया में धूम मचाने के लिए तैयार है। रोहित शेट्टी के 'खतरों के खिलाड़ी 14' (Khatron Ke Khiladi 14) के लिए अभी तक कई सितारों के नाम सामने आ चुके हैं, जिसमें नीति टेलर से लेकर पार्थ सम्थान तक का नाम शामिल है। चंद दिनों पहले ही गशमीर महाजनी ने इस बात की पुष्टि की कि वह 'खतरों के खिलाड़ी 14' में हाथ आजमाते दिखेंगे। वहीं अब एक और शख्स 'खतरों के खिलाड़ी 14' में अपनी सीट पक्की कर चुका है।

End of Feed