Abhishek Kumar Confirm contestant Of Khatron Ke Khiladi 14: रोहित शेट्टी का खतरों से भरपूर शो 'खतरों के खिलाड़ी' अपने नए सीजन के साथ टीवी की दुनिया में धूम मचाने के लिए तैयार है। रोहित शेट्टी के 'खतरों के खिलाड़ी 14' (Khatron Ke Khiladi 14) के लिए अभी तक कई सितारों के नाम सामने आ चुके हैं, जिसमें नीति टेलर से लेकर पार्थ सम्थान तक का नाम शामिल है। चंद दिनों पहले ही गशमीर महाजनी ने इस बात की पुष्टि की कि वह 'खतरों के खिलाड़ी 14' में हाथ आजमाते दिखेंगे। वहीं अब एक और शख्स 'खतरों के खिलाड़ी 14' में अपनी सीट पक्की कर चुका है।
'खतरों के खिलाड़ी 14' के लिए कंफर्म हुआ ये शख्स कोई और नहीं बल्कि 'बिग बॉस 17' में फिनाले तक पहुंचने वाले अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) हैं। अभिषेक कुमार को लेकर खबर है कि उन्होंने 'खतरों के खिलाड़ी 14' (Khatron Ke Khiladi 14) करने का फैसला किया है। इतना ही नहीं, वह रोहित शेट्टी के शो के लिए प्रोमो भी शूट कर चुके हैं। हालांकि अभी तक खुद अभिषेक कुमार की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है। अभिषेक अगर शो में आते हैं तो उनके फैंस की खुशी सातवें आसमान पर होगी।
बता दें कि अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) ने 'खतरों के खिलाड़ी 14' (Khatron Ke Khiladi 14) करने से पहले मना कर दिया था। दरअसल, उनका नाम शो के लिए पहले भी सामने आया था। लेकिन एक्टर का कहना था कि वह अपने फोबिया के कारण शो का हिस्सा नहीं बनना चाहते। लेकिन अब एंटरटेनमेंट गलियारे में घूम रही खबर को देखकर अनुमान लगाया जा सकता है कि अभिषेक कुमार ने अपने डर पर काबू पा लिया है और 'खतरों के खिलाड़ी 14' का हिस्सा बनने के लिए तैयार हैं।
